Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
मुकेश और नीता अंबानी एंटीलिया के इस फ्लोर में रहते हैं, जाने वजह?
दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक एंटीलिया भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का आशियाना हैं 27 मंजिला इमारत में मुकेश अंबानी का परिवार रहता है। जिसमें नीता अंबानी के अलावा अनंत अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका मर्चेंट, पृथ्वी अंबानी और वेदा अंबानी शामिल हैं।
जब अंबानी परिवार 2012 में एंटीलिया (Antilia) में रहने आया था, तब घर की कीमत का अनुमान 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा था। एंटीलिया अपनी खासियतों, शानदार पार्टीज, लग्जरी और हाइटेक फैसिलिटी की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस 27 मंजिला बिल्डिंग में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी किस फ्लोर में रहते हैं?

किस फ्लोर पर रहता है अंबानी परिवार?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी परिवार अपने शानदार घर एंटीलिया की 26वीं मंजिल पर रहता है। मुकेश और नीता के अलावा उनके दोनों बेटे पत्नियां समेत इसी फ्लोर पर रहते हैं। नीता अंबानी के इस फैसले की पीछे यह वजह थी कि वह चाहती थी कि हर कमरे में अच्छी तरह से सूरज की रोशनी और हवा पहुंच सके। इसके अलावा कुछ जानकारियों से पता चलता है कि एंटीलिया की 26वीं मंजिल पर केवल करीबी लोगों को ही जाने की इजाजत है।
कहा से आया एंटीलिया नाम
मुकेश अंबानी के आशियाने का नाम एंटीलिया। अटलांटिक महासागर में स्थित इसी नाम के जाने जाना वाला फैंटम आईलैंड से लिया गया है। एंटीलिया साउथ मुंबई के बीचों-बीच स्थित है। इसमें तीन हेलीपैड भी हैं और यहां से मुंबई का आसमान और अरब सागर दिखाई देता है। यह शानदार घर 37,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और 173 मीटर ऊंचा है। इस ऊंची इमारत में मल्टी-स्टोरी कार पार्किंग, 9 हाई-स्पीड लिफ्ट और स्टाफ के लिए विशेष सुइट भी है।



Click it and Unblock the Notifications
