Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कमोड में लहसुन क्यों डाल रहे लोग? क्या है इस वायरल ट्रेंड के पीछे की वजह
Garlic in Toilet: आज के समय में सोशल मीडिया का बोलबाला है, खासकर इंस्टाग्राम का। इंस्टाग्राम पर आए दिनों कुछ न कुछ अजीबोगरीब ट्रेंड वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक ट्रेंड लोगों के बीच वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। इस ट्रेंड में लोग अपने घर के कमोड में लहसुन की कलियां डालकर उसे फ्लश कर रहे हैं। साथ ही, वीडियो में दावा किया जाता है कि इससे टॉयलेट की गंदगी, बदबू और कीटाणु खत्म हो जाएंगे और आपको भी ये ट्राई करना चाहिए। लेकिन अब लोगों के मान में ये सवाल भी उठ रहा है कि ये ट्रेंड देखने में तो अजीब है, लेकिन क्या सच में काम करता है? तो आइए, जानते हैं इस ट्रेंड की सच्चाई के बारे में।

क्या है कमोड में लहसुन डालने की वजह?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अजीब ट्रेंड के पीछे की वजह सफाई है। जी हां, अधिकतर लोग अपने घरों को साफ रखने के लिए डिसइंफेक्टेंट या फ्लोर क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जो घर में केमिकल वाले क्लीनर कम इस्तेमाल करना चाहते हैं, वो इस लहसुन वाले इस देसी ट्रिक का प्रयोग कर सकते हैं। आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में लहसुन को प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल के रूप में जाना जाता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अगर लहसुन को कमोड में डालकर फ्लश किया जाए, तो यह पाइप में मौजूद बैक्टीरिया, कीड़े और बदबू को खत्म कर देता है। दरअसल, लहसुन में मौजूद एक खास तत्व तीखी गंध पैदा करता है। कई लोगों का मानना है कि यह गंध पाइपलाइन में फैलकर मच्छरों और छोटे कीटों को भगाने में मदद करती है। साथ ही, कई लोग यह मानते हैं कि लहसुन डालने के बाद टॉयलेट से आने वाली बदबू थोड़ी कम हो जाती है, इसलिए लोग रात में सोने से पहले इसे कमोड में फ्लश कर देते हैं।
क्या सच में काम करती है ये ट्रिक?
रिपोर्ट्स की मानें तो यह दावा पूरी तरह से सही नहीं है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, लेकिन कमोड या ड्रेनेज सिस्टम की गहराई सफाई के लिए केवल लहसुन पर्याप्त नहीं है। सच यह है कि लहसुन का असर सिर्फ गंध तक ही सीमित रहता है। यह टॉयलेट को पूरी तरह साफ या कीटाणुओं को खत्म नहीं कर सकता। अगर आप लहसुन डालकर फ्लश करेंगे, तो यह कुछ सेकंड में ही पानी के साथ बह जाएगा है, जिससे उसका कोई असर कमोड पर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, अगर आपके बाथरूम में बदबू, नमी या गंदगी है, तो बेहतर है कि आप ड्रेन की अच्छी तरह सफाई नियमित सफाई करें।
हालांकि, सच यह है कि लहसुन का असर सिर्फ गंध तक ही सीमित रहता है। यह टॉयलेट या ड्रेन को पूरी तरह साफ या कीटाणुरहित नहीं कर सकता। अगर बाथरूम में बदबू, नमी या गंदगी है, तो उसका सही समाधान नियमित सफाई, ड्रेन की अच्छी तरह सफाई और सही वेंटिलेशन से ही होता है। सिर्फ लहसुन डालने से ये समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं होतीं।
क्यों लोगों को लग रहा लहसुन सफाई करता है?
कुछ लोगों का मानना है कि लहसुन की तेज खुशबू कीड़ों और अजीब गंध को दूर कर सकती है। लोगों को लगता है कि न सिर्फ पैसों की बचत करता है, बल्कि इसे प्राकृतिक विकल्प भी समझा जाता है। ये ट्रेंड इतना आम हो गया है कि कई लोग लहसुन की कलियों की जगह लहसुन का पानी और लहसुन की चाय जैसी कई तरह की चीजें बनाकर टॉयलेट में डालते हैं। लेकिन इस बात को समझ लेना बेहतर है कि इसका रोज-रोज इस्तेमाल करना सिर्फ खाने की बर्बादी है। वहीं, टॉयलेट और पाइपलाइन में खाने-पीने की चीजें बहाने से पाइप जाम होने या सेप्टिक टैंक में दिक्कत आ सकती है। सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म बिना तथ्य जांचे इन्हें वायरल कर देते है जिससे भी इस भ्रम को बढ़ावा देते हैं। वही लोग आसान और सस्ते उपाय की हमेशा से तलाश में रहते हैं और ऐसे ट्रेंड को जल्दी अपनाते हैं, भले ही उसका कोई ठोस प्रमाण हो या न हो।



Click it and Unblock the Notifications
