Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
नॉर्थ कोरिया में लड़कियां नहीं लगा सकतीं लाल रंग की लिपस्टिक, वजह कर देगी हैरान
नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है, जहां पर लोगों को अपने शासक किम जोंग द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना होता है। इस देश में बहुत से अजीबो-गरीब कानून बनाए गए हैं। यहां तक कि देश में कपड़े पहनने से लेकर हेयर स्टाइल रखने तक को लेकर भी कुछ कड़े नियम तय किए गए हैं।
इस देश में तानाशाह किम जोंग ने कुछ ग्लोबल फैशन और कॉस्मेटिक ब्रांडों पर भी प्रतिबंध लगाया है। जिसके कारण लोग उन ब्रांड्स की चीजें ना तो खरीद सकते हैं और ना ही उन्हें पहन सकते हैं। इतना ही नहीं, अब नॉर्थ कोरिया में लाल रंग की लिपस्टिक लगाने पर भी बैन लगा दिया गया है। पूरे देश में अब किसी भी लड़की या महिला को लाल रंग की लिपस्टिक लगाने की अनुमति नहीं है। इसके पीछे किम जोंग की सोच भी काफी हैरान कर देने वाली है।

आमतौर पर, महिलाओं को लाल रंग की लिपस्टिक लगाना काफी अच्छा लगता है। यह उनके लुक को और भी खास व बोल्ड बनाता है। हर लड़की या महिला की मेकअप किट में लाल रंग की लिपस्टिक जरूर होती ही है। लेकिन नॉर्थ कोरिया में रहने वाली कोई भी लड़की या महिला अब अपनी फेवरिट लाल लिपस्टिक नहीं लगा पाएगी। तो चलिए जानते हैं कि नॉर्थ कोरिया में लाल लिपस्टिक पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध क्यों लगाया गया है-
इस वजह से लगाया गया प्रतिबंध
यूं तो लाल रंग का साम्यवाद के साथ ऐतिहासिक संबंध रहा है, लेकिन फिर भी किम जोंग ने नॉर्थ कोरिया में लाल रंग की लिपस्टिक पर बैन लगा दिया है। दरअसल, किम जोंग लाल लिपस्टिक को पूंजीवाद और व्यक्तिवाद से जोड़कर देखते हैं। वे इसे कम्युनिस्ट विचारों के रूप में नहीं देखते हैं। हालांकि, अगर ध्यान से देखा जाए तो यह समझ में आता है कि इस बैन में जितना दिखता है उससे कहीं अधिक है। शासन को चिंता है कि लाल लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं बहुत अधिक आकर्षक लग सकती हैं और यह चीजों को सरल और संयमित रखने के सरकार के रुख के खिलाफ हो सकता है।
हैवी मेकअप पर भी है बैन
नॉर्थ कोरिया में सिर्फ लाल रंग की लिपस्टिक पर ही बैन नहीं किया गया है, बल्कि यहां पर महिलाओं को हैवी मेकअप करने की भी अनुमति नहीं है। दरअसल, इसे वेस्टर्न इफेक्ट के रूप में देखा जाता है। कानून के अनुसार, महिलाएं केवल न्यूनतम मेकअप ही कर सकती हैं। इतना ही नहीं, नॉर्थ कोरिया में किम जोंग ने कुछ ग्लोबल फैशन और कॉस्मेटिक ब्रांडों पर भी प्रतिबंध लगाया है।
इन चीजों को लेकर भी हैं नियम
नॉर्थ कोरिया में मेकअप से लेकर फैशन व हेयरस्टाइल तक को लेकर कुछ नियम तय किए गए है। मसलन, यहां पर पतली या नीली जींस, बॉडी पियर्सिंग और कुछ हेयर स्टाइल पर भी बैन है। यहां लड़कियों और लड़कों को केवल कुछ ही हेयरस्टाइल रखने की अनुमति है। जहां पुरुषों के लिए 10, तो महिलाओं के लिए 18 हेयर स्टाइल्स को ही स्वीकृति मिली हुई है।
नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी
नॉर्थ कोरिया में सिर्फ अजीबो-गरीब नियम ही नहीं बनाए जाते, बल्कि उनका सख्ती से पालन करवाने के लिए जगह-जगह पेट्रोलिंग व्यवस्था भी की गई है। नॉर्थ कोरिया में “ग्यूचलडे“ या फैशन पुलिस है, जो इस बात पर कड़ी नज़र रखती है कि हर कोई कैसा दिखता है। अगर कोई व्यक्ति उन नियमों को तोड़ता हुआ नजर आता है, तो उन्हें दंडित किया जा सकता है, जुर्माना लगाया जा सकता है या सार्वजनिक रूप से रोका जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
