Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
अगर प्रकृति की गोद में करना चाहते हैं शादी, तो नेचर लवर्स के लिए है ये बेस्ट 5 फॉरेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन
Wild Wedding Destinations: शादी की तैयारी कर रहा हर दूसरा कपल अपने इस लम्हें को यादगार बनाने के लिए कोई कमी न छोड़ना चाहता है। इसलिए कपल्स वेडिंग डेस्टिनेशन को ज्यादा तरजीह देने लगे हैं।
लग्जरी होटल, महल, हवेली के अलावा कपल्स नेशनल पार्क और फॉरेस्ट रिजर्व जैसी जगह पर भी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करने में इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। खास तौर पर नेचर लवर अपनी शादी में एडवेंचर और प्रकृति को जोड़ने के लिए जंगल यानी फॉरेस्ट लोकेशन पर शादी करना प्रिफर कर रहे हैं।
अगर आप भी नेचर लवर है और प्रकृति की गोद में शादी करना चाहते हैं, तो हम आपको 6 बेस्ट नेशनल पार्क या फॉरेस्ट रिजर्व लोकेशन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप वाइल्ड वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर चुन सकते हैं।

जिम कॉर्बेट पार्क, उत्तराखंड
रोज़मर्रा की भाग-दौड़ से दूर, शांत पहाड़ियों और चारों ओर से पेड़ों से घिरा जिम कॉर्बेट डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। उत्तराखंड राज्य में स्थित, ये खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान आपके पार्टनर के साथ शादी के माहौल को एक नया रोमांटिक मोड़ देने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।
हाल के वर्षों में, फारेस्ट वेडिंग एक नया चलन चला है और कपल्स के बीच में भी खासा पसंद किया जा रहा है, ऐसे में भारत का मशहूर जिम कॉर्बेट पार्क आपको बेहद पसंद आने वाला है। जिम कार्बेट नई दिल्ली से सड़क और रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है।

रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान
रणथंभौर नेशनल पार्क, शादी के लिए परफेक्ट वाइल्ड डेस्टिनेशन हैं। यहां शादी के लिए आपको एक से बढ़कर एक लग्जरी होटल मिल जाएंगे। रणथंभौर के जंगलों में आप प्री-पोस्ट रोमांटिक वेडिंग फोटोशूट करवा सकते हैं। रणथंभौर भारत में बेस्ट और पॉपुलर वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। अब आप कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तस्वीरें ही देख लीजिए, जो इस बात की गवाही देती हैं कि यह वास्तव में रणथंभौर आपकी शादी के लिए एक आदर्श विकल्प है।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश
अगर आप जंगल के हरे-भरे नजारों के अलावा चाहते हैं कि आपकी शादी की वीडियो और तस्वीरों में रॉयल बंगाल टाइगर्स भी नजर आए। चट्टानी पहाड़ियों की शृंखला और जंगली घास और खूबसूरत घाटियां आपकी शादी में चार चांद लगा दें, तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क आपकी शादी के लिए परफेक्ट फॉरेस्ट वेन्यू बन सकता है।
इस नेशनल पार्क के आसपास कई लग्जरी होटल्स है, जो पारंपारिक और आधुनिक स्टाइल में शादी के पैकेज उपलब्ध करवाता है। हर साल यह पार्क मानसून के कारण 1 जुलाई से 15 अक्टूबर तक बंद रहता है।

एशियाई शेरों का एकमात्र घर कहा जाने वाला गुजरात में स्थित गिर, यहां शेरों के बीच आपकी शादी यादगार बन सकती है। गिर के जंगल में होने वाली शादी किसी एडवेंचर एक्टिविटी से कम नहीं हैं। 500 से अधिक पौधों की प्रजातियों और 2300 से अधिक जीव-जंतुओं की प्रजातियों की कुल संख्या के साथ इस वाइल्ड लाइफ को एक्सपीरियंस करना किसी रोमांच से कम नहीं है। अगर आप यहां शादी प्लान करने का सोच रहे हैं तो दिसंबर से मार्च के बीच आप यहां शादी कर सकते हैं।
गिर फॉरेस्ट से नजदीकी हवाई हड्डा अहमदाबाद का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे है, जो 390 किलोमीटर और राजकोट से 164 किलोमीटर दूर स्थित है। निकटतम रेलवे स्टेशन राजकोट है, जो मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों से जुड़ा हुआ हैं।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश
रुडयार्ड किपलिंग का प्रसिद्ध उपन्यास जंगल बुक कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से प्रेरित था। आपके वाइल्ड लाइफ वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भी ये जगह परफेक्ट साबित हो सकती है। बंगाल टाइगर की महत्वपूर्ण आबादी के लिए प्रसिद्ध, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान हजारों वनस्पतियों और जीवों का घर है।
मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिलों में स्थित, यह राष्ट्रीय उद्यान 1955 में अस्तित्व में आया था। राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा का सबसे अच्छा समय फरवरी से जून तक है और अगर आप अपनी शादी प्लान कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि शादी की तारीख जुलाई से मध्य अक्टूबर के बीच न हो। इन दिनों जंगल बंद रहता है। यह जंगल जबलपुर और रायपुर जैसे कुछ हवाई अड्डों के करीब है,



Click it and Unblock the Notifications
