Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Surya Grahan : क्या 2 अगस्त को सूरज हो जाएगा 'गायब'? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
2 August Surya Grahan : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला दावा वायरल हो रहा है कि 2 अगस्त 2025 को सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण लगेगा, जिसमें सूरज 6 मिनट तक पूरी तरह से 'गायब' हो जाएगा और दुनिया भर में अंधेरा छा जाएगा। कुछ पोस्टों में तो यह तक लिखा गया है कि इस दिन भारत में दिन के समय रात जैसा माहौल बन जाएगा।
इस दावे ने लोगों के बीच भ्रम और घबराहट की स्थिति पैदा कर दी है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होने जा रहा है? आइए जानते हैं सच्चाई।

2 अगस्त 2025 को सूर्यग्रहण नहीं लगेगा
सबसे पहले बात करते हैं तथ्यों की। नासा, भारतीय पंचांग, और अन्य खगोलीय संस्थाओं के मुताबिक 2 अगस्त 2025 को न तो भारत में और न ही दुनिया के किसी भी कोने में सूर्यग्रहण दिखाई देगा। यह पूरी तरह से भ्रामक जानकारी है जिसे सोशल मीडिया पर अफवाह के तौर पर फैलाया जा रहा है।
वास्तव में, साल 2025 में केवल एक ही सूर्यग्रहण लगेगा, और वह 21 सितंबर 2025 को होगा। लेकिन वह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए ना तो सूतक लगेगा और ना ही धार्मिक परंपराओं में कोई बदलाव करना पड़ेगा।
तो सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण कब लगेगा?
जो खगोलीय घटना वायरल दावे में बताई जा रही है, वह दरअसल 2 अगस्त 2027 को घटित होगी। इस दिन एक पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा और यह वाकई में असाधारण होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, उस दिन चंद्रमा सूरज को लगभग 6 मिनट 22 सेकंड तक पूरी तरह ढक लेगा। यह सूर्यग्रहण उत्तरी अफ्रीका, दक्षिणी यूरोप, अरब देश और कुछ एशियाई हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। भारत के कुछ हिस्सों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता आदि में आंशिक सूर्यग्रहण देखने को मिल सकता है, लेकिन पूरे अंधेरे की स्थिति नहीं बनेगी।
भ्रम की स्थिति क्यों बनी?
यह पूरा भ्रम सोशल मीडिया पर अज्ञानतावश फैलाए गए दावों की वजह से फैला है। कुछ लोगों ने 2 अगस्त 2027 के सूर्यग्रहण को गलती से 2025 बता दिया, जिसके बाद यह झूठ तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने बिना तथ्य जांचे इस मैसेज को साझा कर दिया, जिससे आम जनता में भय और गलतफहमी फैल गई।
मत बनिए अफवाह का शिकार
- 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्यग्रहण नहीं लगेगा।
- इस दिन भारत में सूरज 'गायब' नहीं होगा, और न ही कोई धार्मिक सूतक लागू होगा।
- सदी का विशेष सूर्यग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगेगा, लेकिन भारत में उसका पूर्ण प्रभाव नहीं दिखेगा।
- सोशल मीडिया पर आई किसी भी खगोलीय या धार्मिक सूचना को वैज्ञानिक तथ्यों और पंचांग से जांचे बिना सत्य न मानें।
- इसलिए, अगर आपके पास भी यह मैसेज आया है कि 2 अगस्त को दुनिया अंधेरे में डूब जाएगी, तो उसे नजरअंदाज करें और



Click it and Unblock the Notifications
