Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Viral Video: महिला ने कब्रिस्तान के अंदर किया खाना ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने अंदर आने से किया मना, फिर जो हुआ...
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अजीब लेकिन दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ऑनलाइन ऐप से बिरयानी ऑर्डर करती है और डिलीवरी लोकेशन के तौर पर एक कब्रिस्तान का पता दिया जाता है। जब डिलीवरी ब्वॉय वहां पहुंचता है, तो माहौल देखकर वह खुद घबरा जाता है।

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो को एक्स पर @choudhary_99415 नामक हैंडल से शेयर से किया गया है। वीडियो की शुरुआत में डिलीवरी ब्वॉय फोन पर बात करते हुए ग्राहक से बोलता है कि वह डिलीवरी लोकेशन पर पहुंच गया है। कॉल पर महिला उससे पूछती है कि क्या उसे कब्रिस्तान दिख रहा है? इस पर डिलीवरी ब्वॉय डरते हुए हां कहता है। इसके बाद महिला डिलीवरी ब्वॉय से कहती है कि वह कब्रिस्तान के अंदर आकर खाना दे दे। यह सुनकर डिलीवरी ब्वॉय घबरा जाता है और कहता है कि मैम आप बाहर आ जाइए। मैं अंदर नहीं आऊंगा। इस कर महिला कहती है कि वह पार्टी कर रही है। वह नहीं आ सकती है, उसे ही कब्रिस्तान के अंदर आना होगा। लेकिन डिलीवरी ब्वॉय अंदर जाने से साफ इनकार कर देता है। वह महिला से कहता है कि वह बाहर आकर ऑर्डर ले ले या फिर ऑर्डर कैंसिल करना पड़ेगा।
फिर महिला उससे कहती है कि तुम भूतों से डर रहे हो ना। यह सुनकर डिलीवरी ब्वॉय और घबरा जाता है। दोनों के बीच हुई बातचीत ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
🚨 STRANGER THINGS HAPPENING 🚨
— Gagan Choudhary (@choudhary_99415) February 1, 2026
--Viral Video shows woman Ordering Food at the Graveyard
Delivery Agent declines to Enter
-- Seriously not funny woman why she will do that?? pic.twitter.com/FZePgFgv44
वीडियो की सच्चाई पर यूजर्स ने उठाए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं। कई यूजर्स ने डिलीवरी ब्वॉय के फैसले को सही ठहराया और कहा कि उसकी सुरक्षा सबसे जरूरी है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो जानबूझकर बनाया गया है और पूरी तरह स्क्रिप्टेड हो सकता है। लोगों का कहना है कि आजकल वायरल होने के लिए ऐसे अजीब कंटेंट बनाए जा रहे हैं, जिनकी सच्चाई पर भरोसा करना मुश्किल होता जा रहा है। इस वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच होती है या फिर सिर्फ व्यूज और लाइक्स के लिए बनाई गई कहानी।



Click it and Unblock the Notifications
