Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
MahaKumbh 2025 : सोशल मीडिया पर नहाती हुई महिलाओं के बिक रहें वीडियो, घाट पर कपड़े बदलते हुए रहें सावधान
Safety Tips for kumbh snan : प्रयागराज महाकुंभ में महिलाओं की निजता पर गहरी चोट पहुंचाई जा रही है। संगम में स्नान और कपड़े बदलते समय चोरी-छिपे उनके फोटो और वीडियो बनाए जा रहे हैं, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंभ मेला पुलिस ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिलाओं के प्राइवेट वीडियो डार्क वेब पर बेचे जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कुछ टेलीग्राम ग्रुप पर यह दावा किया गया कि इन वीडियो को 1,900 रुपये से 4,000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इन क्लिप्स को वायरल करने के लिए #Mahakumbh2025, #GangaSnan, #PrayagrajKumbh जैसे ट्रेंडिंग हैशटैग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी होगी, ताकि ऐसी घिनौनी हरकतों पर रोक लगाई जा सके और महाकुंभ का धार्मिक माहौल सुरक्षित बना रहे। ऐसे में घाट पर नहाते या कपड़े बदलते समय महिलाओं को अपनी सुरक्षा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यहाँ कुछ ज़रूरी बातें हैं जिनका ध्यान रखना आवश्यक है:

इन बातों का रखें ध्यान
सही जगह का चुनाव करें - घाट पर ऐसे स्थान का चयन करें जहाँ भीड़ कम हो और गोपनीयता बनी रहे। अगर कोई चेंजिंग रूम उपलब्ध हो, तो उसका उपयोग करें।
साथ में एक अतिरिक्त साड़ी या दुपट्टा रखें - कपड़े बदलते समय खुद को ढकने के लिए एक अतिरिक्त साड़ी, दुपट्टा, या लूंगी साथ रखें, ताकि सहजता बनी रहे।
ग्रुप में रहें - अकेले कपड़े बदलने के बजाय किसी भरोसेमंद महिला साथी या ग्रुप के साथ रहें, जिससे सुरक्षा बनी रहे और कोई अनावश्यक परेशानी न हो।
कैमरे से सतर्क रहें - इस बात का ध्यान रखें कि आसपास कोई मोबाइल फोन या कैमरा आपकी ओर तो नहीं है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाएं और जरूरत पड़े तो स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
जल्दी और सतर्कता से बदलें - सार्वजनिक जगहों पर अधिक समय न लेते हुए जल्दी से कपड़े बदलें और सतर्क रहें।
पारदर्शी या हल्के कपड़ों से बचें - पानी में भीगने के बाद कपड़े पारदर्शी हो सकते हैं, इसलिए घने और गहरे रंग के कपड़े पहनें जो शरीर को अच्छी तरह ढकें।
सुरक्षा उपाय अपनाएं - अगर संभव हो, तो कोई साथी या परिवार का सदस्य आसपास मौजूद रहे ताकि कोई असुविधा न हो।
संस्कृति और मर्यादा का ध्यान रखें - घाटों पर धार्मिक और पारंपरिक माहौल होता है, इसलिए स्थानीय रीति-रिवाजों और मर्यादाओं का सम्मान करें।
इन सावधानियों को अपनाकर महिलाएं घाट पर नहाते और कपड़े बदलते समय सुरक्षित और सहज रह सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
