Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Women's Day 2024 : महिला दिवस और बैंगनी रंग का क्या हैं नाता, जानें इस रंग से जुड़ा महत्व
Women's Day 2024: दुनियाभर की महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। साल 1908 में अमेरिका में जब महिलाओं ने अपने हक के लिए आवाज उठाई थी। तब महिला श्रमिकों के इस आंदोलन वाले दिन को संयुक्त राष्ट्र ने सालों बाद महिला दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।
1910 में कॉपेनहेगन में वीमंस एक्टिविस्ट क्लारा जेटकिन ने इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ वर्किंग वीमेन के दौरान 17 देशों से पहुंची 100 महिलाओं के बीच इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा और इसे मंजूरी मिलने के बाद से इस दिन को मनाया जाने लगा।

लेकिन आपने कभी इस दिन से जुड़ी खास बात पर गौर किया है कि महिला दिवस पर अक्सर महिलाओं के द्वारा पर्पल कलर को पहना जाता है। इस दिन की सार्थकता बैंगनी रंग से जुड़ी हुई है। जानते हैं कि ऐसा क्यों हैं? आइए जानते हैं पर्पल यानी बैंगनी रंग और महिला दिवस का आपस में क्या नाता है?
बैगनी रंग का मतलब (Purple Colour Mean)
दुनिया भर में पर्पल यानी बैगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक माना जाता है। महिला दिवस के अवसर पर बैंगनी कलर दुनियाभर की महिलाओं के साथ एकजुट होने का भाव दर्शाता है। इसके अलावा दो और रंग हैं जो इस दिन से जुड़े हए हैं। इंटरनेशनल वीमेंस डे की वेबसाइट के अनुसार पर्पल, हरा और सफेद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रंग हैं। जहां हरे रंग को उम्मीद, आशा और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है। वहीं सफेद रंग को शुद्धता का प्रतीक माना गया है। ये तीन रंग ही महिलाओं की जिंदगी में खास भूमिका निभाते हैं।
इस साल की थीम (Women's Day 2024 theme)
हर साल के भांति इस साल महिला दिवस की थीम, "महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाएं" (Invest in Women: Accelerate Progress), है। जो महिलाएं को संबंल बनाने के अभियान "इंस्पायर इंक्लूजन (Inspire Inclusion)" के साथ मिलकर एक स्पष्ट नीति तय करती है। इस साल महिला के विकास के हर पहलू में महिलाओं को शामिल करने की क्षमता को पहचानने और उसका दोहन करने के लिए दुनिया भर के संगठनों पर जोर दिया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
