Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Women's Day 2025: सचिन तेंदुलकर ने की थी जिसकी तारीफ, अब उसी सुशीला मीणा के सपने को मिली पहचान
Women's Day 2025: क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कुछ समय पहले एक 13 साल की राजस्थान की बच्ची की सरकारी स्कूल की ड्रेस में बॉलिंग करते हुए सोशल मीडिया पर उसका वीडियो शेयर किया था किया और उसकी प्रतिभा की प्रशंसा की। सचिन ने इस बच्ची की तुलना पूर्व क्रिकेटर जहीर खान से की थी, जिसके बाद ये इस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और वो रातोंरात क्रिकेट जगत में सेंसेशन बन गई थी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिलिए "लेडी जहीर" कही जाने वाली सुशीला मीणा से, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखना नहीं छोड़ा। राजस्थान के छोटे से गांव की रहने वाली सुशीला अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट में पहचान बनाने के अब तैयार है। आज सुशीला न सिर्फ अपने सपनों को साकार कर रही हैं, बल्कि गांव के कई बच्चों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

आगे चलकर बनाना चाहती है क्रिकेटर
सुशीला ने बताया कि वह 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं और अभी पांचवीं कक्षा में पढ़ रही हैं। स्कूल में बच्चों को खेलते देख उनकी रुचि जगी, और पिछले तीन साल से वह लगातार क्रिकेट खेल रही हैं। अब, जब लोग उनकी तारीफ करते हैं, तो उन्हें खुशी होती है। उनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना है।
मजदूर पिता की बेटी है सुशीला
सुशीला मीणा एक गरीब किसान परिवार से हैं। उनके पिता रतनलाल मीणा और माता शांति बाई मीणा खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सुशीला राजस्थान के रामेर तालाब गांव की रहने वाली हैं, जिसे 1980 में गुजरात के कड़ना बांध से विस्थापित लोगों ने बसाया था। बचपन सामान्य होने के बावजूद, उनके सपने बड़े थे। पढ़ाई के बाद वे क्रिकेट को समय देती हैं। उनके कोच ईश्वरलाल मीणा बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें तेज गेंदबाजी का शौक था। बिना किसी पेशेवर प्रशिक्षण के, उन्होंने अपने प्रयासों से बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी में महारत हासिल कर ली, जिससे वे देशभर में चर्चित हो गई हैं।
राजस्थान क्रिकेट संघ ने सुशीला को लिया गोद
कोच ईश्वरलाल मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के बाद उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री समेत कई मंत्रियों ने सुशीला से वीडियो कॉल पर बात की। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने उन्हें गोद लिया। जयपुर में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मुलाकात के दौरान सुशीला ने अपनी गेंदबाजी का कौशल दिखाया और उन्हें बोल्ड कर दिया। इससे पहले, उन्होंने राजस्व मंत्री हेमंत मीना को भी बोल्ड किया था। उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली।
Smooth, effortless, and lovely to watch! Sushila Meena’s bowling action has shades of you, @ImZaheer.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 20, 2024
Do you see it too? pic.twitter.com/yzfhntwXux
राजस्थान रॉयल्स ने भी देगी ट्रेनिंग
सुशीला के कोच ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना ने घोषणा की कि होनहार गेंदबाज सुशीला मीणा को एकेडमी से जोड़ा जाएगा, ताकि उसे बेहतरीन प्रशिक्षण मिल सके और उसकी प्रतिभा निखर सके। राजस्थान रॉयल्स लड़कियों के लिए एकेडमी संचालित करता है, जहां कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ट्रेनिंग लेती हैं। अब इसी एकेडमी में सुशीला को भी विशेष कोचिंग दी जाएगी, जिससे उसका खेल और अधिक निखरेगा।



Click it and Unblock the Notifications
