Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Women's Day Speech in Hindi : नारी के सम्मान और सशक्तीकरण पर इस तरह दें भाषण, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
Women's Day Speech in Hindi : दुनियाभर में महिला के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को देशभर में अलग-अलग तरीके से सेलिबेट किया जाता है। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, लैंगिक और आर्थिक समानता के प्रति अवेयर किया जाता है।
इस दिन शैक्षणिक संस्थानों से लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस और सरकारी दफ्तरों तक में कई तरह के कार्यक्रम आयाजित होते हैं। अगर आप वीमेंस डे पर कोई स्पीच या भाषण देने की तैयार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आप अपने भाषण को किस तरह ज्यादा इम्पेक्टफुल बना सकते हैं कि आपका भाषण सुनकर हर कोई आपकी तारीफ करें।

ऐसे टॉपिक को चुने
अगर आप भाषण के लिए कोई टॉपिक ढूंढ रहे हैं, तो ऐसी महिला व्यक्तित्व के बारे में बात करें जिन्होंने सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए उल्लेखनीय काम करते हुए अपनी गहरी छाप छोड़ी हैं। आप उनके नाम और काम को अपने भाषण में उदाहरण के तौर पर जोड़ सकते हैं, जैसे मदर टेरेसा, सावित्री बाई फुले, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और कल्पना चावला।
महिलाओं की भागादारी पर खुलकर रखें नजरिया
आज समाज के हर तबके पर पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी हैं। ऐसे में आप इस वीमेंस डे पर महिलाओं की भागीदारी पर खुलकर बात कर सकते हैं। विज्ञान के क्षेत्र से लेकर सोशल सेक्टर और ऐसे ही कई जगह महिलाओं का योगदान बढ़ा हैं। उदाहरण के तौर पर इसरों के चंद्रयान मिशन और सूर्ययान मिशन में महिला वैज्ञानिकों का योगदान। आप समाज में महिलाओं की बदलती छवि पर भी बात कर सकते हैं।
महिलाओं के अधिकारों में अवेयर करें
आज भी कई महिलाएं हैं जो शिक्षित होने के बावजूद भी अपने अधिकारों के प्रति अवेयर नहीं हैं। आप अपने भाषण के जरिए महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों (constitutional rights) जैसे मेटरनिटी बेनिफिट एक्ट, प्रोटेक्शन ऑफ वुमन डॉमेस्टिक वायलेंस एक्ट, सेक्सुअल हैरेसमेंट ऑफ वूमेन एक्ट, प्रोहिबिशन ऑफ चाइल्ड मैरिज एक्ट समेत कई अधिकारों के प्रति अवेयर कर सकते हैं।
ऐसे शुरु करें अपना भाषण
इस सभा में उपस्थित सभी लोगों को मेरा नमस्कार! आज हम सभी यहाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एकत्रित हुए हैं इस अवसर पर मैं नारी सशक्तीकरण से जुड़े विषय पर अपने कुछ विचार प्रस्तुत करना चाहता हूं। मुझे आशा है आप सभी को मेरी यह बात और विचार पसंद आएंगे।
इसके बाद इससे जुडा इतिहास बता सकते हैं जैसे- 8 मार्च को समाज में महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों की सराहना और उनके प्रति सम्मान प्रस्तुत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 28 फरवरी 1909 में पहली बार मनाया गया था। परंतु संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने वर्ष 1975 में इस दिवस को 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय रुप से मनाये जाने का निर्णय लिया। फिर आप अपना टॉपिक पर विचार रखें।
भाषण का ऐसे करें समापन
भाषण को खत्म करते हुए आप सभी का धन्यवाद देते हुए कहें। उम्मीद है महिला दिवस पर आपको मेरे विचार सुनकर अच्छा लगा होगा। इन्ही शब्दों के साथ में अपनी वाणी को विराम देता या देती हूं। आप सभी ने मेरे विचारों को इतने धैर्य से सुना अपना कीमती समय दिया इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। Happy Women's day



Click it and Unblock the Notifications