Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
World Asthma Day 2024 Quotes: विश्व अस्थमा दिवस पर इन संदेशों से लोगों का हौसला बढ़ाएं और जागरूकता फैलाएं
World Asthma Day Quotes: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर फूटबल स्टार डेविड बेकहम, और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तक को अस्थमा की बीमारी है। हालंकि इनमें से किसी ने भी अस्थमा की परेशानी को अपने जीवन या करियर की बाधा नहीं बनने दिया। अस्थमा एक प्रमुख जीवनशैली और सांस सम्बन्धी रोग है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है।
हर वर्ष इस रोग के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने हेतु मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 7 मई को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाएगा। अस्थमा दिवस का उद्देश्य लोगों को अस्थमा के लक्षणों, कारणों, उपचार और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपायों के बारे में शिक्षित करना है।
इस दिन कई संगठन, अस्थमा रोगी समूह, चिकित्सा संस्थान और सरकारी अधिकारी उपयोगकर्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस मौके पर पेश हैं कुछ प्रभावशाली प्रेरक सन्देश व कोट्स जो आप भी अपने उन परिचितों को भेज सकते हैं जो रोजाना अपने जीवन में अस्थमा से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं -

World Asthma Day 2024 Messages and Wishes in Hindi
1.
विश्व अस्थमा दिवस पर संकल्प लें,
साँसों के साथ स्वतंत्रता पाएं,
खुद को शान्ति और स्वास्थ्य का उपहार दें।
विश्व अस्थमा दिवस, 2024!
2.
संघर्ष को सामने लाकर,
अस्थमा को हराने का संकल्प लें,
साँसों में स्वतंत्रता पाकर,
खुद को स्वस्थ बनाएं।
हैप्पी वर्ल्ड अस्थमा डे!
3.
विश्व अस्थमा दिवस पर संजीवनी का संदेश दें,
जीवन को खुशहाली से भर दें,
अस्थमा से लड़ें,
खुद को विजयी बनाएं।
हैप्पी वर्ल्ड अस्थमा डे!
4.
सांस लेने का अधिकार हर किसी का है,
अस्थमा को हरा दें, स्वस्थ जीवन का द्वार खोलें।
विश्व अस्थमा दिवस 2024!
World Asthma Day 2024 Motivational Quotes in Hindi
1. सांसों की कद्र करके अस्थमा को हराकर जीवन को संवारने का काम करें।
2. सही मायनों में सांस ही जीवन है, अस्थमा को नियंत्रित रखकर अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं।
3. स्वस्थ सांस लेने के लिए अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें और अस्थमा के प्रति समाज को जागरूक बनाएं।
4. इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि हर सांस एक नई उम्मीद है, अस्थमा को हराकर सपनों को पूरा करें।
5. अस्थमा आपको कमजोर नहीं बना सकता, आपके भीतर विश्वास की भावना जब तक प्रबल है।
6. स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अस्थमा के लक्षणों को कम करें।
7. अस्थमा जीवन का अंत नहीं, हिम्मत के साथ इसका सामना करें और निज जीवन को स्वस्थ बनाएं।
8. अस्थमा एक बीमारी है, हार नहीं। इतनी बात समझने में, और न देर करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
