Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
साइकिल चलाएं... सेहत बनाएं...World Bicycle Day 2025 पर पढ़ें साइकिल पर लिखी ये बेहतरीन शायरियां
Cycle Shayari in Hindi : हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाता है। साइकिल एक साधारण वाहन से कहीं अधिक है - यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह दुनिया के सबसे पुराने, सस्ते और भरोसेमंद यातायात साधनों में से एक है, जिसे बच्चा हो या बुज़ुर्ग, हर कोई आसानी से चला सकता है।
साइकिल चलाना एक बेहतरीन व्यायाम है जो हृदय, फेफड़ों और मांसपेशियों को मज़बूती देता है, वजन घटाने में सहायक है और मानसिक तनाव को भी दूर करता है। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह ज़ीरो पॉल्यूशन वाला साधन है, जो स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने में मदद करता है।
साइकिल ने सिर्फ जीवन को आसान नहीं बनाया, बल्कि कई शायरों को भी प्रेरणा दी है। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर आप यहां दी गई शायरियां सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं या अपनों को भेज सकते हैं।

साइकिल पर शायरी (Cycle Wali Shayari)
1. इक रोज़ जा रहे थे कहीं साइकल से हम
पहुंचे जो एक मोड़ पे नाज़िल हुआ सितम
- आदिल लखनवी
2. वही शिकस्ता साइकल वही उदास ज़िंदगी
तिरे लिए तो कुछ नहीं हमारे पास ज़िंदगी
- सुहैल आज़ाद
3. मेरी साइकल से जो तू जान के टकराई थी
एक दिन आड़ थे कुछ बाल तिरे सर पे मगर
- ग़ौस ख़ाह मख़ाह हैदराबादी
4. कार स्कूटर कहां ईमान-दारी में हुज़ूर
की बहुत कोशिश तो बस इक साइकल हो जाएगी
- अब्ब्दुर्रऊफ़ अन्जुम
5. जब साइकल पर चल दिए, कुल फैमली अपनी लिए
दो टोकरी में हैं निहां दो का है डंडे पर मकां
- फ़ुर्क़त काकोरवी
6. तन के ढकने के लिए मोर्रिस का बॉनेट छा गया
हां हमारी साइकल ने भी किया ये कार-ए-नेक
- ज़रीफ़ जबलपूरी
7. साइकल थोड़ी चौबीस इंची ऊंट चलाया करते थे
वो भी तीन चरण में भय्या क़ैंची डंडा फिर गद्दी
- शारिक़ क़मर
8. एवन की वो साइकल छत पर पड़ी जंग खा रही है
अब कोई उस को ढोने वाला चाहिए
- सचिन देव वर्मा
9. पापा ने साइकल तो बिल्कुल नई दिलाई
अब क्या है इस का हुलिया कैसे हुआ ये भाई
- बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
10. कि मेरी मानिंद हम सभी वक़्त की खड़ी साइकल का
गर्दिश-पज़ीर पहिया हैं ना-मसाफ़त-ए-नौ रू-गर्दां
- इक़बाल कौसर
11. डाल कर जल्दी से ख़त या पार्सल
भाग कर देखे कि उसकी साईकल
- कन्हैया लाल कपूर
साइकिल पर इंस्टाग्राम और फेसबुक कैप्शन (Instagram and Facebook captions on World Bicycle Day )
1. साइकिल चलती जाएगी,
आगे-आगे बढ़ती जाएगी।
'विश्व साइकिल दिवस' पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं... साइकिल चलाएं... सेहत बनाएं... पर्यावरण बचाएं!
#WorldBicycleDay
2."जहां पहुंच न पाए गाड़ी, वहां साइकिल ले जाए,
सादगी में भी सफर का मज़ा खूब आए।"
#WorldBicycleDay
3. "न धुआं, न शोर, न कोई जलन,
साइकिल है दोस्त, एक पर्यावरणीय धन।"
#WorldBicycleDay
4. "हवा से बातें करती थी वो बचपन की रफ्तार,
साइकिल पर उड़ते थे जैसे ख्वाब हर बार।"
#WorldBicycleDay
5.
"ना पेट्रोल, ना डीज़ल की चिंता,
साइकिल है जीवन की सबसे सस्ती संपत्ति।"
#WorldBicycleDay
6. "यादों की सवारी है ये पुरानी साइकिल,
बचपन की कहानी है ये सुहानी साइकिल।"
#WorldBicycleDay



Click it and Unblock the Notifications
