Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
World Cancer Day 2024 Wishes and Quotes: विश्व कैंसर दिवस पर शेयर करें ये प्रेरक मैसेज और कोट्स
World Cancer Day 2024 Wishes and Quotes: हर वर्ष 4 फरवरी के दिन विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड कैंसर डे 2024 का थीम है (world cancer day 2024 theme) 'Together, we challenge those in power" है।
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें मृत्य दर काफी अधिक होती है और बीमारी के कारण हर वर्ष लाखों लोग अपनी जान गँवा देते हैं। लेकिन इस बीमारी से जुड़े हुए कई मिथक भी हैं जिनके कारण इससे पीड़ित लोगों को तरह तरह के पाबंदियों और अपमान का सामना करना पड़ता है।

इस ख़ास दिन के मौके पर देश दुनिया के स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थानों में कैंसर के प्रति जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर पेश हैं इससे जुड़े कोट्स और जागरूकता सन्देश -
विश्व कैंसर दिवस 2024 मैसेज, नारे और स्लोगन (World Cancer Day 2024 Messages, Slogans, Posters)
1.
कैंसर का भी इलाज होता है,
पर शक का इलाज कोई नहीं होता है ।
विश्व कैंसर दिवस, 2024!
2.
कैंसर को हराना है, हारना नहीं
सभी को समझाना है घबराना नहीं
विश्व कैंसर दिवस!

3.
बीमारी नहीं महामारी है
कैंसर दुनिया पर भारी है
इसके खिलाफ़ लड़ाई जारी है,
देनी सबको जागरूकता और जानकारी है!
विश्व कैंसर दिवस, 2024!
4.
कैंसर को निमंत्रण मत दीजिए
गुटखा, तम्बाकू का सेवन बंद कीजिए
वर्ल्ड कैंसर डे 2024!
कैंसर दिवस पर कुछ प्रेरक और फेमस व्यक्तित्व के उद्धरण (World Cancer Day Quotes of Famous Personalities)
1.
"आपको उस जीवन को छोड़ने के लिए तैयार रहना होगा जिसकी आपने योजना बनाई है, और इसके बजाय, उस जीवन का स्वागत करें जो आपका इंतजार कर रहा है।" - जोसेफ कैम्पबेल
2.
"कैंसर ने मुझे घुटनों पर नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़ा किया।" - माइकल डगलस

3.
"कैंसर एक मैराथन है - आप अंतिम रेखा को नहीं देख सकते। आप इसे पल-पल लेते हैं, कभी-कभी सांस दर सांस, कभी-कभी कदम दर कदम।" - सारा बेत्ज़ ब्यूकिरो
4.
"यह बताने का कोई एक तरीका नहीं है कि हमारे अनुभव हमें कैसे बदलते हैं या हमें कैसे आकार देते हैं। सभी परिवर्तन दिखाई नहीं देते, मैंने जो सीखा है वह यह है कि इसे कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दूँगी। मैं तो अच्छे से तैयार होकर दिखना पसंद करूंगी!" -सोनाली बेंद्रे
5.
"कैंसर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। शायद यह सबसे अच्छी चीज़ है जो मेरे साथ घटित हुई है। मैं अभी नहीं कह सकता, लेकिन शायद कुछ साल बाद मुझे एहसास होगा। जब मैं कीमोथेरेपी ले रहा था, तो वहाँ बहुत सारे बुजुर्ग मरीज़ थे, और इससे मुझे प्रेरणा मिलेगी। मैंने सोचा, 'यदि वे ठीक हो सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं हो सकता?" -युवराज सिंह
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
