Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
World Cancer Day 2026 Quotes: कैंसर से डरना नहीं...विश्व कैंसर दिवस पर इन कोट्स के जरिए बढ़ाएं लोगों का हौसला
World Cancer Day 2026 Quotes: हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के लिए प्रेरित करना और सही इलाज के महत्व को समझाना है। हर साल इस दिन के लिए एक नई थीम तय की जाती है। वर्ल्ड कैंसर डे 2026 की थीम "यूनाइटेड बाय यूनिक" है। यह थीम संदेश देती है कि हर व्यक्ति की कैंसर से लड़ने की कहानी और अनुभव अलग होते हैं, लेकिन हम सब एक साझा लक्ष्य के लिए एकजुट हैं। कैंसर के खिलाफ जंग समाज की एकजुटता से जीती जा सकती है। हर साल लाखों लोग कैंसर की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। विश्व कैंसर दिवस हमें याद दिलाता है कि सही जानकारी, समय पर जांच और सकारात्मक सोच से इस जंग को जीता जा सकता है। ऐसे में, इस अवसर पर आप अपने प्रियजनों के साथ प्रेरणादायक कोट्स शेयर करके कैंसर के खिलाफ इस लड़ाई को मजबूत बना सकते हैं।

विश्व कैंसर दिवस के लिए प्रेरणादायक संदेश (World Cancer Day 2026 Wishes in Hindi)
कैंसर एक शब्द है, सज़ा नहीं। उम्मीद आज भी जिंदा है।
हर दिन एक नई लड़ाई है, और हर दिन जीत मुमकिन है।
कैंसर योद्धा बनना आसान नहीं, लेकिन असंभव भी नहीं।
कैंसर आपके जीवन की कहानी नहीं, सिर्फ़ एक अध्याय है।
हिम्मत वो दवा है, जो हर इलाज से ज़्यादा असरदार है।
कैंसर से लड़ना अकेले की लड़ाई नहीं है।
कैंसर आपको तोड़ नहीं सकता, जब तक आप हार न मानें।
कैंसर से डरिए मत, उसे पहचानिए और समय रहते कदम उठाइए।
एक छोटी सी जांच, एक बड़ी जिंदगी कैंसर के खिलाफ यही है सबसे बड़ा हथियार।
डर को हराकर ही जीत लिखी जाती है।
जागरूकता ही कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
कैंसर को छुपाइए मत, उससे लड़िए।
कैंसर से डरने की नहीं, समझने की ज़रूरत है।
विश्व कैंसर दिवस कोट्स (World Cancer Day 2026 Quotes In Hindi)
कैंसर को हराना है,
हारना नहीं सभी को समझाना है घबराना नहीं
World Cancer Day 2026
अब गुटखा नहीं है खाना,
बस कैंसर को है दूर भगाना ।
World Cancer Day 2026
समाज को सुंदर स्वस्थ बनाना है
कैंसर को भगाना है।
World Cancer Day 2026
कैंसर से डरना नहीं,
समय पर जांच कराना है।
World Cancer Day 2026
समय पर कराएं इस बीमारी का इलाज,
नहीं तो कोई नहीं सुनेगा आवाज ।
World Cancer Day 2026
तम्बाकू से नाता तोड़ो
स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो ।
World Cancer Day 2026
मौत का दूसरा नाम कैंसर है,
इसे नज़रअंदाज न करें।
World Cancer Day 2026
कैंसर को निमंत्रण मत दीजिए,
गुटखा, तंबाकू का सेवन बंद कीजिए।
World Cancer Day 2026
हौसला रखो तो जीतने की उम्मीद बढ़ जाती है,
वरना छोटी सी बीमारी भी भारी पड़ जाती है।
World Cancer Day 2026
चुप्पी तोड़ो, जागरूक बनो,
कैंसर को मिलकर हराओ।
World Cancer Day 2026



Click it and Unblock the Notifications
