Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
World Cup 2023 : कैसे मिलता है क्रिकेटर्स को जर्सी नंबर? क्यों BCCI को करना पड़ा जर्सी नंबर 10 को रिटायर्ड
How do cricketers get their jersey numbers? : 5 अक्टूबर से क्रिकेट का महासंग्राम यानी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट (ICC World Cup 2023) शुरु होने वाला है। भारत में तो क्रिकेट की दीवानगी किसी से भी नहीं छुपी है। बीते कुछ समय में अलग-अलग फॉर्मेट में क्रिकेट खेलने की वजह से हर युवा क्रिकेटर चाहता है कि वो इंडिया के लिए डेब्यू कर टीम की जर्सी और टोपी पहने।
टीम की जर्सी की बात की जाए तो उसके पीछे लिखे नंबर की कहानी दिलचस्प होती है खासकर भारतीय क्रिकेटर्स की क्योंकि यहां हर खिलाड़ी खुद से ही अपनी जर्सी की नंबर चुनता है। ऐसे में आईए जानते हैं टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ियों की जर्सी नंबर और उसकी दिलचस्प कहानी के बारे में।
आपको बता देते हैं कि क्रिकेटर की शर्ट पर लिखा हुआ नाम और नंबर खुद खिलाड़ी ही तय करता है। और इसे हर सीरीज से पहले बदला जा सकता है। इसका क्रिकेट बोर्ड से कोई लेना-देना नहीं होता है। ये पूरी तरह क्रिकेटर पर ही निर्भर करता है और वो कुछ भी अंक इसे पर लिखवा सकता है और कभी भी बदल सकता है।
आइए जानते हैं टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ियों की जर्सी नंबर और उसकी दिलचस्प कहानी के बारे में।

सचिन तेंदुलकर
जब सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से सन्यास लिया, तो BCCI ने कहा कि भारत में दूसरा तेंदुलकर पैदा नहीं हो सकता है इसलिए 10 नम्बर की टी-शर्ट को भी रिटायर्ड कर दिया। इंडियन टीम से अब कोई भी क्रिकेटर 10 नम्बर की टी-शर्ट पहने नहीं दिखेगा। हालांकि शार्दुल ठाकुर ने 10 नम्बर की टी-शर्ट पहनी थी और अब उन्होंने भी इसे पहनना छोड़ दिया। वैसे आपको बता दें कि फुटबॉल टीम में बेस्ट प्लेयर को 10 नंबर पहनने का मौका मिलता है।

रोहित शर्मा
क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा का टी-शर्ट नंबर 45 है और उनका यह नम्बर उनकी मम्मी ने चुना था। दरअसल रोहित 9 को अपना लकी नम्बर मानते हैं। लेकिन यह नम्बर पहले ही पार्थिव पटेल को दिया जा चुका था। इसलिए उन्होंने अपनी मम्मी के कहने पर 4+5=9 को चुना है। यह नम्बर आगे चलकर रोहित के लिए यह नम्बर कमाल का साबित हुआ है इस समय भारतीय टीम की रीढ़ बन चुके हैं रोहित इस वर्ल्ड कप में कप्तानी कर रहे हैं।

विराट कोहली
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 18 नंबर उनके साथ अंडर-19 के दिनों से साथ है। इसके अलावा कोहली ने 18 अगस्त 2006 को इंडियन टीम में डेब्यू किया था। और बाद में उनकी पिता की भी 18 दिसंबर 2006 को मृत्यु हो गई थी एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के कप्तान ने कहा था कि, 18 नम्बर की टी-शर्ट पहनने के बाद उनको लगता है मानो उसके पिता उनके आस-पास हैं।

महेंद्र सिंह धोनी
धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को होता है। इसलिए उन्होंने अपनी टी-शर्ट का नम्बर 7 चुना है। धोनी को फुटबॉल बहुत पसंद है और उनके पसंदीदा खिलाड़ी रोनाल्डो की टी-शर्ट का नम्बर भी 7 ही था।

हार्दिक पंड्या
पहले टीम इंडिया के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का जर्सी नंबर 228 था। जब हार्दिक पांड्या बडोदरा की तरफ से अंडर 16 का मैच खेल रहे थे इस मैच में उन्होंने 228 रन बनाकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई थी। तभी से हार्दिक के पास 228 नंबर की जर्सी नम्बर पहन रहे थे। हालांकि हाल ही में कुछ महीने पहले हार्दिक ने अपनी जर्सी का नंबर 228 से बदलकर 33 कर दिया। हालांकि जर्सी के लिए 33 नंबर चुनने के पीछे का उचित कारण सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे न्यूमरोलॉजी की खास वजह है। क्योंकि 3+3 को जोड़ने पर नंबर 6 बनता है और अंक ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय क्रिकेट में संख्या 6 का बहुत महत्व है।
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ अपने करियर के शुरुआती दिनों में 5 नम्बर की टी-शर्ट पहना करते थे लेकिन शादी के बाद उन्होंने यह नम्बर बदल कर 19 कर लिया था क्योंकि उनका मानना है कि उनकी पत्नी उनके लिए बहुत लकी हैं और 19 तारीख को उनकी पत्नी का जन्मदिन होता है। 19 नम्बर उन्हें पत्नी का जन्म दिन याद रखने में मदद भी करता था।
वीरेंद्र सहवाग
अपने करियर के शुरूआती दिनों में सहवाग 44 नंबर की टी-शर्ट के साथ खेलते थे लेकिन इस नंबर ने उनका साथ नहीं दिया। इसके बाद सहवाग ने किसी ज्योतिषी के कहने पर 46 नम्बर की टी-शर्ट पहननी शुरू की लेकिन जब यह टी-शर्ट भी लकी सिद्ध नहीं हुई तो उन्होंने बिना नंबर की टी-शर्ट के साथ खेलना शुरू किया तो उन्होंने एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।



Click it and Unblock the Notifications
