Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
World Cup 2023: साउथ अफ्रीका का यह क्रिकेटर बल्ले पर लिखता है ‘ॐ’, जानें इस खिलाड़ी का इंडिया कनेक्शन
World Cup 2023 SA vs AUS Highlights : भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। दोनों ही टीम के बीच मुकाबल काफी रोमांचक रहा।
हार-जीत से परे दर्शकों को इस मैच में एक बार फिर साउथ अफ्रीका टीम के तेज तर्रार स्पिनर केशव महाराज के बले पर ॐ नाम का स्टीकर लिखा हुआ दिखा। जी हां, जब भारतीय मूल के केशव 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तो पब्लिक उनके बल्ले पर ॐ को नोटिस करते हुए रह गई।

हालांकि इस मैच में केशव का बल्ला ज्यादा रन नहीं बन सका, वो महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उनके बल्ले की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। यह पहली बार नहीं हैं कि जब उनके ओम लिखे बल्ले की चर्चा हो रही है। इससे पहले भी कई दफा वो इस वजह से चर्चा में रहे हैं, इसके अलावा आप जानते हैं कि केशव महाराज हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं।
हनुमान जी के हैं भक्त
इससे पहले उनके बल्ले की तस्वीर छा गई हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब केशव ने अपने बल्ले को लेकर सुर्खियां बटोरी हों। वर्ल्डकप में पकिस्तान के साथ हुई भिडंत में केशव महाराज बजरंग बली के बड़े भक्त हैं और उनके बल्ले पर ॐ नाम का स्टीकर मौजूद रहता है। हर बॉल के बाद वो जय बजरंग बली बोलते हुए भी नजर आए थे। मैच को जिताने के लिए केशव महाराज ने इसी बल्ले से विजयी चौका लगाकर पाकिस्तान को इस विश्वकप से लगभग बाहर कर दिया। जीत का चौका लगाते ही केशव महाराज ने सबसे पहले भगवान का शुक्रिया किया था।
हिंदू धर्म से हैं नाता
बता दें कि, केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं. लेकिन वे भारतीय मूल के हैं और हिंदू धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था है। इनका पूरा नाम केशव आत्मानंद महाराज ह। इनका जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। केशव के पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे। लेकिन 1874 में सभी डरबन शिफ्ट हो गए थे। भले ही इनका जन्म भारत में नहीं हुआ। लेकिन एक भारतीय और हिंदू की तरह इनकी धर्म के प्रति गहरी आस्था है और आज भी केशव व उसके परिवार भारतीय-रीति-रिवाजों से जुड़े हैं। वे समय-समय पर मंदिर दर्शन के लिए भी जाते हैं। हिंदू धर्म के प्रति आस्था होने के साथ ही केशव महाराज हनुमान जी के भक्त भी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो साझा करते हुए संस्कृत श्लोक लिखा था:
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्, वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये। जय श्रीराम
अर्थ है: जिनकी मन के समान गति और वायु के समान वेग है, जो परम जितेन्दिय और बुद्धिमानों में श्रेष्ठ हैं, उन पवनपुत्र वानरों में प्रमुख श्रीरामदूत की मैं शरण लेता हूं।
पत्नी भी है भारतीय मूल
केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। केशव महाराज और उनकी पत्नी लेरिशा दोनों ही भारतीय मूल के हैं। उनकी शादी साल 2022 अप्रैल महीने में हुई थी। केशव साउथ अफ्रीका में रहते हैं, लेकिन रीति-रिवाज पूरी तरह से भारतीय फॉलो करते हैं। जी हां, सभी हिंदू त्योहार भी मनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications