Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
World Day Against Child Labour 2025 पर समाज में फैलाएं जागरूकता, शेयर करें ये अवेयरनेस कोट्स
World Day Against Child Labour 2025 Quotes : हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों से बचपन छीनने वाली इस क्रूर प्रथा के खिलाफ वैश्विक जागरूकता फैलाना और समाज को एकजुट करके इसे जड़ से समाप्त करना है। बाल श्रम बच्चों के विकास, शिक्षा और बचपन को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।
ऐसे में इस दिन की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है, जब हम समाज को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक करने के लिए संगठित होते हैं।

2025 की थीम क्या है?
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर इस वर्ष यानी 2025 की थीम है: "Progress is clear, but there's more to do: let's speed up efforts!" यानी "प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और काम करना बाकी है: आइये प्रयासों में तेजी लाएं!"
इस विषय के माध्यम से यह बताया गया है कि विश्व भर में बाल श्रम के मामलों में गिरावट जरूर आई है, लेकिन अभी भी लाखों बच्चे इससे जूझ रहे हैं। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि इस दिशा में प्रयासों को तेज किया जाए और समाज को बाल श्रम के विरुद्ध एकजुट किया जाए।
बाल श्रम पर स्लोगन (Slogans on Child Labour in Hindi)
1. बाल श्रम गर्व नहीं, शर्म की बात है।
2. बच्चों को स्कूल भेजो, बचपन को मत कुचलो।
3. बाल श्रम एक अपराध है, जो बच्चों का बचपन छीनता है।
4. बाल श्रम को रोको, बच्चों को सपने जीने दो।
5. पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया।
6. बच्चों को किताबें दो, काम नहीं।
7. शिक्षा से सजाएंगे बचपन, बाल श्रम से बचाएंगे बचपन।
8. बाल श्रम को बंद कर, समाज को नई दिशा दो।
9. बच्चे हैं भविष्य की नींव, उन्हें शिक्षा दो, बोझ नहीं।
10. बाल श्रम मानवता पर कलंक है।
बाल श्रम निषेध पर कोट्स (World Day Against Child Labour 2025 Quotes)
1. बच्चों से कराया गया काम, समाज को देगा पीड़ाएं हजार।
2. बाल श्रम को रोककर, आओ स्वर्णिम भविष्य बनाएं।
3. बच्चे हैं हमारे देश की अमूल्य पूंजी, इसे मजदूरी से न नष्ट करें।
4. बाल श्रम का विरोध करें, बच्चों को बचपन लौटाएं।
5. आओ मिलकर करें प्रयास, बाल श्रम के खिलाफ उठाएं आवाज।
6. बचपन बचाओ, बाल श्रम हटाओ।
7. जहां शिक्षा होगी, वहां बाल श्रम नहीं होगा।
8. बाल मजदूरी नहीं, बाल अधिकार चाहिए।
9. शिक्षा का दीप जलाएं, बाल श्रम को दूर भगाएं।
10. बच्चे काम नहीं करेंगे, सपने पूरे करेंगे।
11. बच्चों को शिक्षा देकर हम, समृद्धशाली राष्ट्र बनाएंगे।
12. बच्चों के बचपन का सम्मान करो, बाल श्रम निषेध की पहचान बनें।
13. शिक्षा का द्वार खोलो, बाल श्रम के खिलाफ हल्ला बोलो।
14. बाल श्रम को रोकना हो हमारा लक्ष्य है, इससे ही सुरक्षित होना अपना भविष्य है।
15. बच्चों के बचपन को बचाकर हम, बाल श्रम के खिलाफ समाज को जगाएंगे।
16. जागो सभ्य समाज के वासियों आज आवाज उठाओ, बाल श्रम को आओ जड़ से मिटाओ।
17. बाल श्रम मिटाओ, भारत को विश्वगुरु बनाओ।



Click it and Unblock the Notifications
