Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
World Disability Day 2025: 3 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व विकलांगता दिवस? जानें इतिहास और इस साल की थीम
World Disability Day 2025: जब कोई व्यक्ति शारीरिक या मानसिक रूप से कमजोर होता है या फिर वह शारीरिक रूप से सही तरह से गतिविधि नहीं कर पाता है, तो ऐसे व्यक्ति को डिसेबिलिटी या विकलांगता से परिभाषित किया जाता है। विकलांगता के प्रति जागरूक करने व डिसेबल लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस (International Day of Persons with Disabilities) के रूप में मनाया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको विश्व विकलांगता दिवस 2025 की थीम, इतिहास और महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

विश्व विकलांगता दिवस 2025 की थीम - World Disability Day 2025 Theme in Hindi
हर साल विश्व विकलांगता दिवस को मनाने के लिए ख़ास थीम निर्धारित की जाती है, ताकि उस थीम के जरिए लोगों को बेहतर तरीके से विकलांगता से जुड़े विषय पर जागरूक किया जा सके। इस साल 2025 की थीम "Fostering disability-inclusive societies for advancing social progress" यानी "विकलांग समावेशी समाजों को आगे बढ़ाना ताकि सामाजिक प्रगति संभव हो सके।" निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य है कि अगर समाज, नीतियां, और वातावरण विकलांग लोगों के लिए अनुकूल हो तभी सामाजिक विकास संभव हो सकता है।
विश्व विकलांगता दिवस का इतिहास - History Of World Disability Day in Hindi
विश्व विकलांगता दिवस की शुरुआत 1981 में पहली बार की गई थी। इसके बाद वर्ल्ड नेशंस की ओर से फैसला किया कि हर साल 3 दिसंबर को विश्व स्तर पर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विश्व विकलांगता दिवस मनाया जाएगा। शुरुआत में इस दिन का नाम अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस रखा गया था। लेकिन साल 2007 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस कर दिया गया ताकि विकलांगता शब्द की जागरूकता और सम्मान की भावना को लोगों के बीच मजबूत किया जा सके।
विश्व विकलांगता दिवस का महत्व - Significance of World Disability Day in Hindi
विश्व विकलांगता दिवस एक बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विकलांग लोगों को शिक्षा, काम, स्वास्थ्य, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में आसानी से भागीदारी और समानता दिलाना है। इसके अलावा, विश्व विकलांगता दिवस इसलिए भी मनाया जाता है, ताकि विकलांग लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके अलावा, इस दिन को मनाने का उद्देश्य अन्य लोगों को भी विकलांगता के प्रति जागरूक करना है, ताकि वह विकलांग लोगों के अधिकारों को समझें और उनके प्रति दया की भावना रखें।



Click it and Unblock the Notifications
