Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
World Emoji Day: रोज इस्तेमाल करते हैं ये 5 इमोजी, लेकिन 99% लोग नहीं जानते इनका असली मतलब
5 Most Misunderstood Emojis Know On World Emoji Day: हर साल आज यानी 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे (World Emoji Day 2026) मनाया जाता है। जो आज के टाइम में कम्यूनिकेशन करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। तभी तो जब भी हम फोन पर किसी से चैट करते हैं तो शब्दों से ज्यादा इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी चैटिंग बहुत क्रिएटिव लगती है और लोगों को मजा भी आता है। एक रिपोर्ट बताती है कि हर दिन करीब 6-7 बिलियन से अधिक इमोजी चैटिग के दौरान भेजे जाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि आप जिन इमोजी को भेज रहे हैं क्या उनका सही मतलब जानते हैं और तो और आज हम आपको गारंटी के साथ बताने जा रहे हैं ऐसे 5 इमोजी के बारे में जिन्हें भेजा तो जरूर जाता है लेकिन उनका मतलब 99% लोग नहीं जानते होंगे। चलिए देख लीजिए कहीं आप भी तो उस लिस्ट में नहीं...
1. 🕴️ (सूट पहने हवा में तैरता हुआ आदमी)
आपने इस इमोजी का इस्तेमाल किया तो जरूर होगा लेकिन क्या इसका अर्थ जानते हैं? हमें पता है कई लोगों को नहीं पता होगा। दरअसल इसे 'मैन इन बिज़नेस सूट लेविटेटिंग' (Man in Business Suit Levitating) कहा जाता है। इसके इतिहास की बात करें तो यह 1960 के दशक के 'द स्पेशल' (The Specials) बैंड के लोगो से प्रेरित है और इसका उपयोग अक्सर रहस्य या जादुई घटनाओं के लिए किया जाता है।

2. 🧌 (ट्रोल)
अब बारी आती है दूसरे अजीब इमोजी की जिसे आप भेजते तो जरूर हैं लेकिन अर्थ बहुत लोगों को पता नहीं होगा। ये है नॉर्स पौराणिक कथाओं (Norse mythology) का एक बहुत बड़ा व भद्दा सा जीव, जिसका अर्थ इंटरनेट की दुनिया में "ट्रोल" यानी की दूसरे लोगों को परेशान करने वाले व्यक्ति से है। अब भेजें तो जरा सोच समझकर भेजें।

3. 👁️👄👁️ (आंख-मुंह-आंख)
अब बात कर लेते हैं तीसरे इमोजी की जो देखने में को क्यूट सा लगता है लेकिन इसका अर्थ कम ही लोगों को पता होगा। हम बात कर रहे हैं आंख-मुंह-आंख वाले इमोजी की। इसका मतलब एक वायरल मीम संयोजन (Combination) से है जो किसी चौंकाने वाली या अजीब बात को देखकर आंखें फटी की फटी रह जाने को दर्शाता है।

4. 🗿 (मोआई)
मुखोटे जैसा दिखने वाला ये इमोजी रहस्यमी और विशालकाय पत्थर की मूर्तियों के बारे में दर्शाता है। जबकि चैटिग की दुनिया में इसे पत्थर की तरह कठोर और बेतुकी बात पर नो-कमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

5. 🫗 (उड़ेलता हुआ गिलास)
अरे ये वाला इमोजी तो बहुत से लोग भेजते हैं जिसमें किसी लिक्विड चीज को डाला जाता है। इसे कहा जाता है 'पोरिंग लिक्विड' (Pouring Liquid) इमोजी जिसका मतलब होता है इमोशनल रूप से पूरी तरह खाली हो जाना।

कहीं आप इसे किसी चीज के गिर जाने के लिए तो नहीं इस्तेमाल करते।



Click it and Unblock the Notifications
