Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
World Environment Day 2024: डॉ. कलाम से लेकर बिल गेट्स तक, विश्व पर्यावरण दिवस पर पढ़ें उनके विचार
World Environment Day 2024 Wishes and Quotes in Hindi: इस वर्ष दुनिया के कुछ क्षेत्र जहां असहनीय गर्मी से बेहाल हुए हैं तो कई क्षेत्र सुनामी व बाढ़ का शिकार हो रहे हैं। मानव ने अपने हितों के लिए प्रकृति से काफी खिलवाड़ किया, जिसका नतीजा अब हम जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के रूप में देख रहे हैं। ऐसे में अब यह ज़रूरत बन गई है कि हम पर्यावरण और इस पृथ्वी की सुरक्षा करें और समय रहते अपने अस्तित्व को बचाएं।
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना और साथ ही इसके संरक्षण के लिए उन्हें प्रेरित करना है। 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पेश हैं पर्यावरण सम्बन्धी फेमस विचार और कोट्स -

World Environment Day 2024 Quotes and Inspirational Thoughts in Hindi
1. "पर्यावरण को नष्ट करना अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना है।" - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
2. "हमारे पास जीने के लिए सिर्फ एक ग्रह है, इसका ख्याल रखें।" - स्टीफन हॉकिंग
3. "पृथ्वी पर्याप्त है मनुष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए, लेकिन लालच मनुष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।" - महात्मा गाँधी
4. "पर्यावरण की रक्षा करना सिर्फ एक नैतिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व के लिए भी आवश्यक है।" - दलाई लामा
5. "हम पृथ्वी को विरासत में अपने पूर्वजों से नहीं, बल्कि इसे उधार में अपने बच्चों से लेते हैं।"-मेधा पाटेकर
6. "जंगल हमारी धरती के फेफड़े हैं, वे हमारी हवा को शुद्ध करते हैं और लोगों को नयी ताकत देते हैं।" -फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट

Happy World Environment Day 2024 Wishes and Status
7. "समय जितना हम सोचते हैं, उससे कहीं कम है। असफलता का मतलब है विनाश। ज़रूरी बदलाव बहुत बड़े हैं और हमें अपने दैनिक जीवन के हर हिस्से में योगदान देना चाहिए। खास तौर पर अमीर देशों में, जहाँ कोई भी देश पर्याप्त काम नहीं कर रहा है।"- ग्रेटा थनबर्ग
8. "आप कहते हैं कि आप अपने बच्चों से सबसे अधिक प्यार करते हैं और फिर भी आप उनकी आँखों के सामने उनका भविष्य चुरा रहे हैं।" - ग्रेटा थनबर्ग
9. "जलवायु परिवर्तन एक भयानक समस्या है, और इसे पूरी तरह से हल करने की आवश्यकता है। यह एक बहुत बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।" ~ बिल गेट्स
10. "यदि मधुमक्खी पृथ्वी से विलुप्त हो गयी तो इंसान के पास जीवित रहने के लिए बस चार साल बचेंगे।" ~ मौरिस मेटरलिंक
11. "भविष्य या तो हरा होगा या तो होगा ही नहीं।" ~ बॉब ब्राउन
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
