Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सोमवार को आते है सबसे ज्यादा हार्ट अटैक.. World Heart Day पर जानें दिल से जुड़ी 10 रोचक बातें
Interesting Fact About Heart: दिल हमारे शरीर का एक प्रमुख हिस्सा है। अगर यह धड़कना बंद कर दे तो जीवन का अंत हो जाता है। दिल से जुड़े कई किस्से और बाते हैं। दिल की बीमारी आदमी की जान ले सकती है, वहीं बात अगर प्यार मोहब्बत की हो तो ये दिल ही है, जो तेज धड़कने लगता है। दिल व्यक्ति के शरीर का ही नहीं जीवन में भी अहम भूमिका निभाता है।
वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर जानिए, दिल से जुड़ी 7 ऐसी दिलचस्प बातें जो बहुत कम लोग ही जानते हैं...

सोमवार को आते है ज्यादा हार्ट अटैक
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के रिसर्च के अनुसार सबसे ज्यादा हार्ट अटैक सोमवार को आते हैं, ऐसा खासतौर पर सर्दियों में सुबह के समय होता है। क्रिसमस के बाद ज्यादात्तर हार्ट से जुड़े मामले देखने को मिलते हैं।
बायें तरफ नहीं होता है दिल
अक्सर हमने सुना है कि हमारा दिल शरीर की लेफ्ट साइड में होता है पर यह सच नहीं है। हमारा दिल छाती के बीच में होता है पर लेफ्ट की साइड थोड़ा सा झुका होता है।
पेट में 4 हफ्ते के भ्रूण को आ जाती है धड़कन
दिल तब से काम करना शुरू कर देता है जब बच्चा अपनी मां के पेट में सिर्फ 4 हफ्ते का होता है।
मरने के बाद भी धड़कता है दिल
दिल शरीर से बाहर निकलकर भी धड़कता रहता है क्योंकि इसके पास अपने इलेक्ट्रिकल प्रभाव होते हैं। ऑक्सीजन आना जब धीरे- धीरे बंद हो जाता है, तो दिल भी धीरे-धीरे धड़कना बंद कर देता है। दिल 5 मिनट से लेकर 15 मिनट तक चलता रहता है।
महिलाओं का दिल करता है ज्यादा काम
महिलाओं का दिल पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेज धड़कता है। महिलाओं में औसतन हार्ट रेट 78 बीट प्रति मिनट होता है। जबकि पुरुष औसतन हार्ट रेट 70 बीट प्रति मिनट होता है।
बच्चे की दिल की धड़कन होती है तेज
क्या आप जानते हैं? पैदा हुए बच्चे के दिल की धड़कन सबसे तेज होती है 70 से 160 बीट प्रति मिनट जबकि बुढ़ापे में दिल की धड़कन सबसे स्लो होती है 30 से 40 बीट प्रति मिनट।दिल टूटना भी बीमारी
दिल का टूटना भी है बीमारी
दिल का टूटना सिर्फ जुमला नहीं है बल्कि सच में दिल से जुड़ी एक कंडीशन हैं। तनाव या डिप्रेशन वालों में यह बीमारी देखी जाती है। जिसे हार्ट सिंड्रोम भी कहा जाता है। इसमें दिल का एक हिस्सा कमजोर हो जाता है।
75 ट्रिलियन सेल्स को ब्लड सप्लाई करता है
दिल हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, सिर्फ आंख में पाई जाने वाली कॉर्निया सेल को छोड़कर शरीर में मौजूद 75 ट्रिलियन सेल्स को ब्लड सप्लाई करता है।



Click it and Unblock the Notifications