Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
World Heritage Day 2026: हमारी दुनिया में फैली पुरानी इमारतें, किले, मंदिर और अन्य ऐतिहासिक स्थल सिर्फ देखने भर की चीजें नहीं हैं, बल्कि ये हमारे अतीत और संस्कृति की झलक भी दिखाते हैं। इन्हीं धरोहरों को बचाने और उनके प्रति लोगों में समझ बढ़ाने के लिए हर साल विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि इन विरासतों को संभालना हमारी जिम्मेदारी है। आज के दौर में तेजी से हो रहे विकास और बढ़ते प्रदूषण के कारण कई ऐतिहासिक स्थल नुकसान झेल रहे हैं। ऐसे में, इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी विरासत को बचाने के लिए जागरूक हो सकें। आइए, जानते हैं विश्व धरोहर दिवस का इतिहास, महत्व और 2026 की थीम -

कब मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? - When Is World Heritage Day Celebrated In Hindi
विश्व धरोहर दिवस हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनियाभर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना होता है।
विश्व धरोहर दिवस का इतिहास - World Heritage Day History In Hindi
विश्व धरोहर दिवस की शुरुआत साल 1982 में ICOMOS (इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स) ने की थी। इसके बाद 1983 में UNESCO ने इसे मान्यता दी, तब से यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।
विश्व धरोहर दिवस का महत्व - Significance Of World Heritage Day In Hindi
विश्व धरोहर दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान और इतिहास को संभालकर रखने का संदेश देता है। ऐतिहासिक इमारतें और प्राकृतिक स्थल न सिर्फ हमारी विरासत हैं, बल्कि ये आने वाली पीढ़ियों को हमारे अतीत से जोड़ने का काम भी करते हैं।
विश्व धरोहर दिवस 2026 की थीम - World Heritage Day 2026 Theme In Hindi
साल 2026 में विश्व धरोहर दिवस की थीम है 'Emergency Response for Living Heritage in the Context of Conflicts and Disasters।' इसका मतलब है कि युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं या किसी भी संकट के समय हमारी सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं को कैसे सुरक्षित रखा जाए। इसमें पहले से तैयारी करने और विरासत को नुकसान से बचाने पर जोर दिया गया है।
कैसे कर सकते हैं संरक्षण?
हम सभी छोटे-छोटे प्रयासों से अपनी विरासत को बचा सकते हैं। जैसे ऐतिहासिक जगहों पर साफ-सफाई बनाए रखना, उन्हें नुकसान न पहुंचाना और दूसरों को भी जागरूक करना। ऐसे छोटे कदम मिलकर हमारी धरोहरों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
