Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
World Hindi Day 2024 Kab Hai: क्यों मनाया जाता विश्व हिंदी दिवस, इस मौके पर जरूर पढ़ें ये अनमोल विचार
Vishwa Hindi Diwas 2024 Kab Hai: हिंदी भाषा भारतीयों द्वारा बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। भाषा हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो ना केवल बातचीत का साधन होती है बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मुख्य माध्यम भी होती है।
हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में पहली बार 10 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी बोली गई थी, इसके साथ ही वर्ष 1975 में इस दिन नागपुर में पहली बार विश्व हिंदी सम्मलेन भी आयोजित किया गया था।

इस दिवस का उद्देश्य भारतीय भाषा के बारे में जागरूकता पैदा करना और इसे विश्व भर में वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करना है। यह दिवस विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावासों में ख़ास तौर पर मनाया जाता है। पेश हैं हिंदी भाषा से संबंधित मशहूर व्यक्तित्व द्वारा कहे गए कुछ उद्धरण-
1. निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा को मूल, बिनु निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल।
- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
2. जब तक इस देश का राजकाज अपनी भाषा (हिन्दी) में नहीं चलता, तब तक हम यह नहीं कह सकते कि इस देश में स्वराज्य है।
- मोरारजी देसाई
3. हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है।
- मैथिलीशरण गुप्त
4. मेरा आग्रहपूर्वक कथन है कि अपनी सारी मानसिक शक्ति हिन्दी भाषा के अध्ययन में लगावें। हम यही समझे कि हमारे प्रथम धर्मों में से एक धर्म यह भी है।
- विनोबा भावे
5. हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है।
- सुमित्रानंदन पंत
6. हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है।
- लाल बहादुर शास्त्री
7. जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य का गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद
8. हिन्दी सरलता, बोधगम्यता और शैली की दृष्टि से विश्व की भाषाओं में महानतम स्थान रखती है।
- डॉ. अमरनाथ झा
9. हिन्दी देश की एकता की कड़ी है।
- डॉ. जाकिर हुसैन
10. मैं दुनिया की सभी भाषाओं की इज्जत करता हूं पर मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, यह मैं सह नहीं सकता।
- आचार्य विनोबा भावे
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
