Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
World Hypertension Day 2025 Quotes: ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर, इन संदेशों से करें अपनों को जागरूक
World Hypertension Day 2025 : विश्व हाई ब्लड प्रेशर दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। ये दिन हमें हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के खतरे से अवगत कराता है और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। हाई ब्लड प्रेशर को 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण अक्सर नजर नहीं आते, लेकिन यह दिल, दिमाग और किडनी जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।
इस खास दिन पर हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ मैसेज, कोट्स, शुभकामनाएं और जानकारियां शेयर कर सकते हैं ताकि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें और समय-समय पर ब्लड प्रेशर चेक करते रहें। स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और तनाव से दूर रहना इस बीमारी से बचाव के सबसे जरूरी उपाय हैं।
तो इस विश्व हाई ब्लड प्रेशर दिवस 2025 पर अपने करीबियों को जागरूक करें और उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करें।

ब्लड प्रेशर पर स्लोगन और कोट्स (World Hypertension Day 2025 Quotes & Slogans in Hindi)
1."साइलेंट किलर है बीपी का रोग,
समय पर पहचानो, यही है संयोग!"
2. "तेज़ धड़कन और सर में दर्द,
ब्लड प्रेशर देता है चेतावनी हर बार स्पष्ट!"
3. "हाइपरटेंशन से न बनाएं दूरी,
हर दिन करें निगरानी, यही है ज़िम्मेदारी हमारी!"
4. "बीपी ना देखे उम्र या पहचान,
सावधानी ही है इससे सुरक्षा का आसान समाधान!"
5. "थोड़ी सी लापरवाही, भारी पड़ेगी बीमारी,
बीपी को हल्के में ना लेना है हमारी ज़िम्मेदारी!"
6. "घबराहट, थकान और आँखों का अंधेरा,
ये संकेत हैं बीपी का घेरा!"
7. "तनाव कम करो, नमक घटाओ,
हृदय को स्वस्थ बनाओ!"
8. "ब्लड प्रेशर को ना करो नजरअंदाज,
समय पर जांच ही है सही इलाज!"
9. "उच्च या निम्न, दोनों हैं खतरनाक,
स्वस्थ जीवन के लिए सतर्क रहना है लाजवाब!"
10. "हृदय की सुरक्षा खुद के हाथ,
बीपी कंट्रोल में रहे दिन-रात!"
11. समय रहते कदम उठाओ,
तनाव-चिंता को दूर भगाओ।
खानपान हो संतुलित, नींद भरपूर,
वरना बीपी करेगा जीवन को मजबूर।
मोटापा, नमक और तैलीय भोजन से दूरी बनाओ,
स्वस्थ दिल और जीवन का रास्ता अपनाओ।
12. उल्टी आना, चक्कर छाना,
थकान से दिनभर घबराना।
जी मिचलाए, मन न लगे,
हाथ-पैर भी ठंडे लगे।
ये लक्षण हैं लो बीपी के साफ,
डॉक्टर से मिले बिना न करें माफ।
13. आँखों के आगे छा गया अँधेरा,
पसीने की बूँदें, गर्मी का बसेरा।
हाई ब्लड प्रेशर की है ये निशानी,
डॉक्टर से करवाओ बिना देरी जांच पानी।
14. बीपी है एक जानलेवा बीमारी,
दिल पर पड़ता है भारी दबाव सारी।
दिल का दौरा भी दे सकता है आघात,
मौत का मंजर दिखाता है बार-बार बात।
साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता,
इलाज न मिलने पर अक्सर सबको सताता।
15. नियमित व्याम और प्राणायाम करे
दुःख और चिंता से दूर रहे
नित्य कसरत और सैर करे
शरीर को अपने सक्रिय रखे
16. "शांत मन एक स्वस्थ हृदय की पहली सीढ़ी है। इस वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर अपना बीपी कंट्रोल में रखें।"
17. "दबाव को अपना दिल तोड़ने न दें। समझदारी भरे फैसलों से हाइपरटेंशन को हराएं।"
18. हाइपरटेंशन खामोश होता है लेकिन जानलेवा। जागरूकता ही आपकी पहली सुरक्षा है।"



Click it and Unblock the Notifications
