Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सिर्फ एक मच्छर ने ले ली थी महान सिकंदर की जान, Mosquitos से जुड़े ये फैक्ट आपको पता नहीं होंगे
Interesting Facts About Mosquitoes: बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों खतरा बढ जाता है। इस मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले देखने को मिलते हैं। मच्छर देखने में भले ही छोटे से लगते हैं, लेकिन इनके काटने से होने वाली बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं। मच्छरों को जानवरों से भी ज़्यादा खतरनाक माना गया है। हर साल एक मिलियन से अधिक लोगों की मौत मच्छरों के काटने से होती है।
दुनिया की 40 फीसदी आबादी ऐसे जगह पर रहती है, जहां मच्छरों का खतरा अधिक रहता है। 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में की गई थी। आइए आपको मच्छरों के बारे में दिलचस्प फैक्ट बताते हैं।

- मच्छर को इंग्लिश में मॉस्किटो कहा जाता है, जो स्पेनिश-पुर्तगाली भाषा MOSCA-ITO से बना।
- मच्छर की खोज साल 1897 में ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस ने की थी।
- दुनिया के सबसे पुराने मच्छर मादा थी जिसे एनाफिलीज नाम दिया गया।
- फ्रांस के आर्मी डॉक्टर अल्फोंस लावेरान ने 1880 में मलेरिया के पेरासाइट की खोज की थी।
- मच्छर इंसान के शरीर से आने वाली गंध को 100 फीट की दूरी से पहचान लेते हैं।
- मेसोपोटामिया की सभ्यता से मिली क्यूनिफार्म लिपि में जानलेवा बुखार का जिक्र मिला।
- मच्छरों के दांत नहीं होते इसलिए वह अपने मुंह के नुकीली और लंबे डंक से काटते हैं। एक मच्छर अपने वजन से तीन गुणा ज़्यादा खून पी सकता है।
- मादा मच्छर एक वक्त में करीब 300 अंडे देती है। वहीं, एक मच्छर की आयु दो महीने से कम होती है। नर मच्छर 10 दिनों तक और मादा मच्छर 6 से 8 हफ्ते तक जिंदा रहती है।
- मच्छरों को कुछ तरह की गंध बर्दाश्त नहीं होती है। तुलसी के पत्तों के अलावा, मच्छरों को लैवेंडर, गेंदे के फूल और लहसुन की महक भी पसंद नहीं होती। ऐसी चीजें जिसमें से नींबू जैसी खुशबू आती है इससे भी मच्छर दूर ही रहते हैं।
- आज से करीब 2350 साल पहले दुनिया जीतने चला सिकंदर एक मच्छर से हार गया था। इतिहास के मुताबिक झेलम आते-आते सिकंदर और उसके सैनिकों को मच्छरों ने इतना काटा कि उसे जान बचाकर वापस भागना पड़ा। कहते हैं कि खुद सिकंदर को मलेरिया हो गया था और वो इससे उबर नहीं सका। बेबीलोन पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।
- मच्छरों अपने वजन तक लगभग 3 गुना खून पी सकते हैं।
- क्या आप जानते हैं कि इस धरती पर इंसानों से ज्यादा मच्छर हैं? मच्छरों की 3,500 से ज्यादा प्रजातियां हैं।



Click it and Unblock the Notifications
