Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
World No Tobacco Day 2024 Quotes: जानलेवा तंबाकू को लेकर लोगों को करें जागरूक, शेयर करें ये संदेश
World No Tobacco Day 2024 Quotes, Slogan, Posters in Hindi: विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) हर साल 31 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और तंबाकू की खपत को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों को प्रोत्साहित करना है। इस वैश्विक कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
इस मौके पर कई तरह के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। तंबाकू के उपयोग से होने वाली बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके कारण होने वाले कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियाँ और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को उजागर किया जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) के मौके पर इन संदेशों और कोट्स के साथ आप भी जागरूकता फैलाएं।

No Tobacco Slogans in Hindi
1. जो होगा तंबाकू मुक्त परिवार, वही होगा जग में सबसे समृद्ध परिवार।
2. बच्चों का बचपन बचाना है, हम सबको मिलकर एक तंबाकू मुक्त समाज बनाना है।
3. हम अपने समाज को तंबाकू मुक्त बनाएंगे, तंबाकू निषेध के लिए हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे।
4. तंबाकू सेहत के लिए जानलेवा है, तंबाकू का तिरस्कार करें।
5. तंबाकू का त्याग करो, अपने जीवन का उद्धार करो।
6. स्वस्थ जीवन का एक ही मंत्र है, तंबाकू का खुलकर त्याग करें।
7. समाज में खुशहाली छाए, तंबाकू के विरुद्ध जो समाज आवाज उठाए।

World No Tobacco Day 2024 Quotes and Messages in Hindi
1. आओ ये संकल्प करें, धूम्रपान को बंद करें।
2. आज कल के लोग भी क्या शौक फरमा रहे हैं।
3. पैसे देकर भी अपने लिए मौत खरीदकर ला रहे हैं।
4. जिंदगी को यूँ धुएं में न उड़ाओ, होश में आओ, होश में आओ।
5. आपका धूम्रपान सबके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है।

World No Tobacco Day Slogan and Posters in Hindi
1. धुंए में अपनी सांसें न सुलगाएं, काम करें ऐसे जो आपको सद्मार्ग दिखाएं।
2. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाज जागेगा, तंबाकू के मोह को मानव त्यागेगा।
3. हो तंबाकू मुक्त जीवन, हो सकुशल स्वस्थ जीवन।
4. तंबाकू मुक्त समाज बनाएंगे, साँसों को अपनी हम सुरक्षित रख पाएंगे।
5. विश्व तंबाकू निषेध दिवस अपना कर्तव्य निभाता है, तंबाकू मुक्त समाज का संकल्प अब हर मानव दोहराता है।
6. तंबाकू का वहिष्कार करें, निरोगी समाज का विस्तार करें।
7. तंबाकू को जड़ से मिटाना है, इसी संकल्प के साथ हमें विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाना है।
8. तंबाकू हर मानव के लिए विनाशकारी है, इससे पनपती कई बीमारी हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
