Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World No Tobacco Day 2025: आज ही छोडे़ तंबाकू! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इन Quotes से करें लोगों को अवेयर
World No Tobacco Day 2025 Quotes and Wishes : विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन के खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। तंबाकू विश्व भर में बीमारी और मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है। इस दिवस की शुरुआत 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सदस्य राष्ट्रों द्वारा की गई थी, ताकि तंबाकू से होने वाली बीमारियों और मौतों पर वैश्विक ध्यान केंद्रित किया जा सके। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना और एक स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करना है।
यह दिन नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के अधिकार की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने का अवसर देता है। । इस अवसर पर जागरूकता फैलाने के लिए कोट्स और मैसेज भी एक प्रभावी माध्यम बनते हैं। आप भी वर्ल्ड टोबैको डे से जुड़े कोट्स, मैसेज या कोट्स को अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 पर कोट्स (World No Tobacco Day 2025 Quotes and Wishes)
1. जिन लोगों ने तम्बाकू को
गले लगाया,
मौत को उसने पास बुलाया!
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025
2. ये आदत नहीं है अच्छी तू पहचान लें,
जानलेवा है धूम्रपान ये बात जान लें
केसर नहीं कैंसर का दम है दाने-दाने में,
ये मेरे दोस्त छोड़ दे ये शौक बात मान ले।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025
3. सिगरेट-तंबाकू छोड़ कर
खाओ सेब अनार,
आयु बढ़ाने का सपना कर लेना साकार।
World Tobacco Day 2025
4. तंबाकू से रखना दूरी,
स्वास्थ्य के लिए है बहुत जरूरी,
आओ मिलकर संकल्प करें, तंबाकू सेवन बंद करें!
No Tobacco Day 2025
5. जिंदगी को धुएं में न उड़ाएं,
धूम्रपान का नशा छुड़ाएं!
इसी में आपकी भलाई है,
क्योंकि कैंसर बहुत दुखदाई है!
तंबाकू का परित्याग करें,
धूम्रपान का सेवन बंद करें!
6. तंबाकू की खेती से अब मौत परोसी जाती है,
मौत के मुंह में डाल सभी को तंबाकू उगाई जाती है!
जब तक नहीं लगेगी इसके उत्पादन पर रोक,
तब तक नहीं लगेगी इसके खतरे पर लगाम!
पूरी दुनिया को देना है बस एक ही पैगाम!
बंद करो तंबाकू उत्पादन, फसलों पर दो ध्यान!
7. जब आप सुर्ती, तंबाकू, पान, गुटखा खाते हैं तो बच्चे भी सीखते हैं....
तंबाकू खाने की आदत को छोड़िए और परिवार के लिए मिसाल बनिए।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025
8. गुटखा खाकर, पान चबाकर नहीं बढ़ेगा सम्मान!
उल्टा कैंसर हो जाएगा चली जाएगी जान
इसलिए आज से अपनी सेहत का दो ध्यान!
धूम्रपान से दूरी रखो, छोड़ो गुटका पान
तंबाकू से खतरा है, मोल मत लीजिए
9. मत लगाइए खुद को आग,
धूम्रपान का करिए त्याग!
धूम्रपान से मुक्ति, बीमारियों से मुक्ति!
आज ही तंबाकू सेवन और धूम्रपान छोड़ें!
10. जीवन का रुख मोड़ दीजिए,
तंबाकू सेवन छोड़ दीजिए!
जहरीली चीजों से नाता,
बिल्कुल अपना तोड़ दीजिए!
इसी में आपकी और आपके पूरे परिवार की भलाई है!
क्योंकि तंबाकू ने पता नहीं कितने परिवार में आग लगाई है
11. जहर ही जहर को है जोड़ रहा,
नई पीढ़ीयों का कमर तोड़ रहा।
नशा का होड ने बढ़ाये व्यभिचार,
व्यभिचारी आतंकी हो रहे तैयार।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025



Click it and Unblock the Notifications
