Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
World Photography Day 2026: तस्वीरें हर किसी की जिंदगी में बहुत अहमियत रखती हैं। तस्वीरें ने ही हमारे बीते हुए समय को यादों के साथ-साथ इतिहास के रूप में भी सहेजने का काम किया है। किसी पुराने व्यक्ति, जगह या घटना की तस्वीर हमें उस दौर की झलक दिखाती है, जिसे सिर्फ शब्दों में समझना मुश्किल होता है। आम जिंदगी में भी तस्वीरें बीते पलों को दोबारा याद करने का जरिया बनती हैं। तस्वीरों के इसी महत्व और कला को लोगों तक पहुंचाने के लिए हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day 2026) मनाया जाता है। आइए जानते हैं विश्व फोटोग्राफी दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -

विश्व फोटोग्राफी दिवस का इतिहास
फोटोग्राफी ने बीते समय की यादों और महत्वपूर्ण पलों को तस्वीरों के रूप में सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत से जुड़ा इतिहास 1837 में फ्रांस से माना जाता है। जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने 19 अगस्त को फोटोग्राफी से जुड़े इस खास दिन की शुरुआत की थी। बाद में फ्रांस की तत्कालीन सरकार ने भी इस दिन को मनाने की घोषणा की। तभी से हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
पहली तस्वीर लेने में लगा था काफी वक्त
आज मोबाइल फोन और आधुनिक कैमरों की मदद से किसी भी पल को कुछ ही सेकेंड में तस्वीर में कैद किया जा सकता है। लेकिन शुरुआती दौर में फोटोग्राफी इतनी आसान नहीं थी। साल 1839 में रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने फिलाडेल्फिया में अपने पिता की दुकान की तस्वीर लेने के लिए कैमरा तैयार किया था। इसके बाद उन्होंने तस्वीर खींची। उस समय एक तस्वीर तैयार होने में करीब 3 मिनट का समय लगा था। आज की तेज तकनीक के मुकाबले यह प्रक्रिया काफी लंबी थी।
क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस?
विश्व फोटोग्राफी दिवस का मुख्य मकसद फोटोग्राफी की कला को प्रोत्साहित करना और लोगों को इसके महत्व से परिचित कराना है। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम और फोटो प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। इन प्रदर्शनियों में कई जाने-माने फोटोग्राफर्स की खास और दुर्लभ तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इस तरह यह दिन फोटोग्राफी से जुड़े लोगों को अपनी कला दिखाने का मौका भी देता है।
विश्व फोटोग्राफी दिवस का महत्व
फोटोग्राफी सिर्फ तस्वीर खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यादों, घटनाओं और समाज के अलग-अलग पहलुओं को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का जरिया भी है। एक तस्वीर कई बार ऐसी कहानी बयां कर देती है, जिसे शब्दों में समझाना मुश्किल होता है। इसी वजह से विश्व फोटोग्राफी दिवस के जरिए फोटोग्राफी की कला के साथ-साथ इसे विकसित करने वाले फोटोग्राफर्स और तकनीक को भी सम्मान दिया जाता है। यह दिन लोगों को तस्वीरों के जरिए अपने आसपास की दुनिया को देखने और उसकी खूबसूरती को समझने के लिए प्रेरित करता है।
कैसे मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस?
इस दिन फोटोग्राफी से जुड़े लोग और शौकीन अपनी पसंदीदा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कई जगह फोटो प्रतियोगिताएं, फोटो वॉक, वर्कशॉप और प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाती हैं। लोग पुराने फोटो एलबम देखते हैं, खास तस्वीरों को डिजिटल रूप में सुरक्षित करते हैं और अपनी फोटोग्राफी की कला को दूसरों के साथ साझा करते हैं। सोशल मीडिया पर #WorldPhotographyDay जैसे हैशटैग के साथ तस्वीरें शेयर करके दुनिया भर के फोटोग्राफर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं।
विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 की थीम क्या है?
विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 की थीम "HOME" रखी गई है। इस थीम के तहत लोगों को ऐसी तस्वीरें साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो उनके लिए 'घर' की भावना को दर्शाती हों। यह घर वह जगह हो सकती है जहां कोई व्यक्ति बड़ा हुआ हो, उसका देश, वर्तमान घर या फिर कोई ऐसी जगह जिससे उसकी खास यादें जुड़ी हों। थीम का मकसद लोगों को तस्वीरों के जरिए यह बताने का मौका देना है कि उनके लिए 'घर' का क्या मतलब है।



Click it and Unblock the Notifications
