Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग
World Population Day Slogans in Hindi: विश्व जनसंख्या दिवस पर इन संदेशों और कोट्स के साथ फैलाएं जागरूकता
World Population Day 2024 Quotes: विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
इस दिन की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा की गई थी, जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब के आंकड़े को पार कर गई थी। इस दिन का महत्व विशेष रूप से परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य, और मानव अधिकारों के मुद्दों पर जोर देने में है।

विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों को एकजुट करना और जनसंख्या से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा देना है। हर साल, इस दिन को एक विशेष थीम के तहत मनाया जाता है, जो उस समय की सबसे महत्वपूर्ण जनसंख्या संबंधी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करती है।
जनसंख्या वृद्धि से जुड़े मुद्दों को समझने और उन्हें हल करने के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुँच, और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों को बल मिलता है। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर परिजनों के साथ शेयर करें ये मैसेज, कोट्स, स्लोगन।
World Population Day 2024 Slogans in Hindi
जनसंख्या नियंत्रण से, मानव का अस्तित्व निखरकर आएगा।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए समाज को जगाना है, हमें भविष्य की हर पीड़ा को वर्तमान में जड़ से मिटाना है।
जनसंख्या नियंत्रण करने से, हम अपना जीवन सफल बनाएंगे।
जनसंख्या को नियंत्रित करने से, मानव का उद्धार होगा-समृद्ध अपना संसार होगा।
जनसंख्या नियंत्रण का मंत्र अपनाओ, अपना भविष्य उज्जवल बनाओ।
समाज को शिक्षित करने से ही, हम जनसंख्या नियंत्रित कर पाएंगे।
एक ही लक्ष्य हमारा-एक ही है ध्येय, जनसंख्या नियंत्रण करने का है मन में निश्चय।
World Population Day 2024 Messages in Hindi
जनसंख्या को बढ़ने से रोक कर हम, समृद्ध समाज का आधार बनेंगे।
जनसंख्या के बढ़ने से, सामाजिक व्यवस्थाएं बिगड़ती हैं।
प्राकृतिक संसाधनों का महत्व जानें, जनसंख्या को बढ़ने से रोकने की मन में ठाने।
विश्व जनसंख्या दिवस पर हम सौगंध खाएंगे, बढ़ती आबादी के विरोध में हम आवाज उठाएंगे।
जनसंख्या की रोकथाम के लिए, हम मिलकर कदम बढ़ाएंगे।
बढ़ती हुई जनसंख्या, समाज की उन्नति पर लगा श्राप है।
जनसंख्या वृद्धि से ही, मानव के सुखों का पतन होता है।
बढ़ती आबादी के विरोध में मुखर हो जाना है, विश्व जनसंख्या दिवस पर हमें समाज को जगाना है।
नारी को सशक्त करके हम, जनसंख्या नियंत्रण के मंत्र को अपनाएंगे।
समाज को सशक्त बनाना है, जनसंख्या को बढ़ने से रोकने का कदम उठाना है।
World Population Day 2024 Quotes and Messages in Hindi
छोटा परिवार सुखी परिवार, बड़ा परिवार दुखी परिवार।
हमारा छोटा परिवार, खुशियाँ है अपार।
कम बच्चे छोटा परिवार, यही हैं प्रगति का आधार।
आबादी को ऐसे बिल्कुल ना बढ़ाओ, अपनी धरती को जनसंख्या से ऐसे बिल्कुल ना दबाओ।
हम दो और हमारे दो यही पाठ अपनाओ, और अपने जीवन को विकास की ओर ले जाओ।
याद रहे अधिक आबादी हमेशा लाती है बर्बादी।
बढ़ती आबादी है दुखों का कारण, परिवार नियोजन कर करों इसका निवारण।
हम दो हमारे दो।
जनसंख्या पर रोक लगाओ, विकास की धार बढाओ।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
