Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम
World Population Day 2026: आज विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2026) मनाया जा रहा है जो हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है, लेकिन इस दिन को मनाने के लिए यही तारीख क्यों चुनी गई ये एक सवाल है जो कई लोगों के जेहन में आता है। लगातार बढ़ती जनसंख्या एक सिरदर्द बन रही है जो सीधे तौर पर विकास को प्रभावित कर रही है। ऐसे में अब देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है जनसंख्या को नियंत्रित करना। यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। चलिए आज के आर्टिकल में हम जानते हैं इस दिन को मनाने का महत्व और इस साल की क्या है थीम?

हर साल 11 जुलाई को क्यों मनाते हैं जनसंख्या दिवस?
हर साल 11 जुलाई को मनाया जाने वाला जनसंख्या दिवस ये सवाल खड़ा करता है कि इस खास दिन को मनाने के लिए यही तारीख क्यों? दरअसल, 11 जुलाई 1987 को ग्लोबल जनसंख्या 5 अरब हो गई थी तो 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र ने बढ़ती हुई जनसंख्या को कंट्रोल में करने के लिए परिवार नियोजन और लोगों को इसके प्रति जागरुक करने के लिए इस दिन को मनाने का निश्चय किया। दिसंबर 1990 से 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाय जाने लगा।

क्या है जनसंख्या दिवस का महत्व?
बढ़ती हुई जनसंख्या और सीमित संसाधन एक ऐसी समस्या है जो कहीं न कहीं देश के विकास के आड़े आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को इसके प्रति जागरुक करने, उन्हें परिवार नियोजन का महत्व समझाने, गर्भनिरोधक दवाओं के इस्तेमाल करने जैसी चीजों पर चर्चा करने के लिए ये दिन चुना गया। पहले नंबर पर चीन आता है और दूसरे नंबर हाई जनसंख्या में भारत का नाम है ऐसे में ये समझना जरूरी है कि कैसे बढ़ती हुई आबादी को नियंत्रित किया जाए और इसी के महत्व को समझाने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
इस साल क्या है विश्व जनसंख्या दिवस की थीम?
हर साल विश्व जनसंख्या दिवस की थीम (Population Day 2026 Theme) अलग होती है। इस साल की थीम की बात करें तो वो बहुत ही खास है। जी हां, इस वर्ष की थीम "युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना - आज और भविष्य के लिए" (Realizing the hopes and aspirations of young people - today and for the future) है।



Click it and Unblock the Notifications
