Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में
World Post Day 2026: हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस (World Post Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को डाक सेवाओं के महत्व और उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना है। आज मोबाइल और इंटरनेट के जरिए कुछ ही सेकंड में संदेश पहुंच जाते हैं, लेकिन डाक सेवाओं की अहमियत अब भी बनी हुई है। चिट्ठियां, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पार्सल पहुंचाने में डाक विभाग का बड़ा योगदान है। एक समय था, जब दूर रहने वाले लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे आसान और सस्ता माध्यम डाक ही हुआ करता था। आइए, जानते हैं विश्व डाक दिवस का इतिहास और इसके महत्व के बारे में -

विश्व डाक दिवस का इतिहास
9 अक्टूबर 1874 को स्विट्जरलैंड के बर्न शहर में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना हुई थी। उस समय इस संगठन में दुनिया के 22 देश शामिल थे। इसका उद्देश्य अलग-अलग देशों के बीच डाक सेवाओं को बेहतर बनाना और चिट्ठियों के आदान-प्रदान को आसान करना था। यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन डाक सेवाओं से जुड़ा पहला अंतरराष्ट्रीय संगठन बना। इसके गठन से अलग-अलग देशों के बीच डाक व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिली। इसके बाद साल 1969 में जापान की राजधानी टोक्यो में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। तब से हर साल इस दिन को मनाया जाता है।
विश्व डाक दिवस का महत्व
विश्व डाक दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को डाक सेवाओं की उपयोगिता के बारे में बताना है। डाक विभाग लंबे समय से लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में डाक सेवाएं आज भी जरूरी सुविधाएं पहुंचाने में मदद करती हैं। डाक विभाग का काम केवल चिट्ठियां और पार्सल पहुंचाना ही नहीं है, बल्कि यह कई वित्तीय और अन्य जरूरी सेवाएं भी उपलब्ध कराता है। इसके अलावा, डाक सेवाओं से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है। विश्व डाक दिवस के जरिए आर्थिक और सामाजिक विकास में डाक सेवाओं के योगदान को भी समझने का मौका मिलता है।
विश्व डाक दिवस 2026 थीम
विश्व डाक दिवस 2026 की थीम "एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं (One Postal Network, Infinite Possibilities)" है। यह थीम वैश्विक डाक नेटवर्क की एकजुटता और लोगों, व्यवसायों तथा समुदायों के लिए इसके माध्यम से खुलने वाले नए अवसरों को दर्शाती है।
भारत में है दुनिया का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस
दुनिया का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी के हिक्किम गांव में स्थित है। यह 14,567 फीट यानी 4,440 मीटर की ऊंचाई पर है। साल 1983 में शुरू हुआ यह डाकघर दूर-दराज के गांवों तक चिट्ठियां पहुंचाने का काम करता है। बर्फीले पहाड़ों के बीच बना यह पोस्ट ऑफिस आसपास के गांवों के लोगों को बाकी दुनिया से जोड़ता है। यहां लोग चिट्ठियां भेजने और पैसे जमा कराने आते हैं। भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में यह पोस्ट ऑफिस करीब छह महीने तक बंद रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
