Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
फोर्ब्स की 100 मोस्ट पावरफुल वुमन की लिस्ट हुई जारी, इन 4 भारतीय को मिली जगह, जानें कौन हैं?
Forbes' World's Most Powerful Women 2023: फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक सूची जारी कर दी है, जिसमें भारत की चार महिलाओं को शामिल किया गया है। इसमें वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारामण सहित बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ, एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल को जगह दी है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सिंगर टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं। आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कौन हैं ये तीन महिलाएं?

निर्मला सीतारमण
फोर्ब्स ने निर्मला सीतारमण को 32 वीं रैंक दी है। मई 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनीं और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की भी प्रमुख हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने यूके के एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा,वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। ये लगातार 5वीं बार है जब निर्मला सीतारमण ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। वे पिछले साल इस लिस्ट में 36वें स्थान पर रही थीं। यानी इस बार वो 4 पायदान ऊपर हैं। वहीं 2021 में उनको 37वां स्थान मिला था।

रोशनी नादर मल्होत्रा
फोर्ब्स ने एससीएल की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा को 60 वीं रैंक दी हैं। वे एचसीएल के संस्थापक और उद्योगपति शिव नादर की बेटी हैं। फोर्ब्स ने कहा कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष के रूप में, वह कंपनी के सभी रणनीतिक निर्णयों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने जुलाई 2020 में अपने पिता के बाद यह पद संभाला हैं।

सोमा मंडल
फोर्ब्स के अनुसार, सोमा मंडल सरकारी स्वामित्व वाली स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की पहली महिला अध्यक्ष हैं। 2021 में भूमिका संभालने के बाद, उन्होंने स्टील निर्माता को वित्तीय वृद्धि दर्ज करने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि उनकी लीडरशिप के पहले वर्ष में फर्म का मुनाफा तीन गुना बढ़ गया था। फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला की सूची में 70 वें पायदान पर रखा है।

किरण मजूमदार-शॉ
फोर्ब्स ने मजूमदार-शॉ को 76 स्थान दिया भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने 1978 में बायोफार्मास्युटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना की थी, जिसकी मलेशिया के जोहोर क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन फैक्ट्री है।
यह हैं फोर्ब्स की टॉप 3 पॉवरफुल महिलाएं
फोर्ब्स की पावरफुल महिलाओं की सालाना लिस्ट में में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन टॉप स्पॉट पर हैं। उनके बाद यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बॉस क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे स्थान पर और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस तीसरे स्थान पर हैं।



Click it and Unblock the Notifications
