Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
World Snake Day 2025: दुनिया के 10 सांप जो दिखते हैं किसी एलियन की तरह, हैरत से भर देगा हर नाम
World Snake Day 2025: हर साल 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे (World Snake Day) मनाया जाता है। एक ऐसा दिन जो सांपों को समझने, सराहने और उनके संरक्षण के महत्व को उजागर करता है। सांप का नाम सुनते ही डर लगने लगता है क्योंकि हमारे दिमाग में जहरीले और खतरनाक सांपों की छवि बनी हुई है। अक्सर सांपों को डर और अंधविश्वास का प्रतीक मान लिया जाता है, लेकिन असल में ये जीव प्रकृति के बेहद अनोखे और जरूरी हिस्से हैं।
दुनिया में सांपों की करीब 3000 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें से कुछ जहरीले होते हैं तो कुछ बिलकुल निर्दोष, और कुछ तो इतने अनोखे होते हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। तो चलिए इस वर्ल्ड स्नेक डे पर करते हैं एक खास यात्रा, जहां हम जानेंगे दुनिया के 10 सबसे अद्भुत और हैरतअंगेज सांपों के बारे में।

1. Flying Snake (Chrysopelea)
नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि ये सांप उड़ने वाला होगा लेकिन वास्तव में ये उड़ नहीं सकता। दरअसल ये पेड़ों से छलांग लगाकर ग्लाइड कर सकता है जैसे पैराजंपर हवा में बहते हैं! जानकारी के लिए बता दें कि ये सांप भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में मिलता है।

2. Horned Viper (Cerastes cerastes)
हॉर्न वाइपर एक ऐसा सांप है जिसके सिर पर दो सींग जैसे उभार होते हैं, जो इसे बिल्कुल किसी अनोखे प्राणी जैसे लगते हैं। ये सांप बहुत ही कम संख्या में बचे हैं। बता दें कि हॉर्न वाइपर अफ्रीका के रेगिस्तानी इलाकों में मिलता है।

3. Blue Malayan Coral Snake
ब्लू मलयान कोरल स्नेक बहुत ही अजीब तरह का सांप होता है जो अपनी नीली और लाल चमचमाती बॉडी के लिए जाना जाता है। यह देखने में बहुत ही सुंदर लगता है, लेकिन जहर भी इसमें इतना होता है कि अगर किसी को काट ले तो वो पलभर में मर सकता है। यह अनोखा सांप मलेशिया और इंडोनेशिया में मिलता है।
4. Elephant Trunk Snake (Acrochordus javanicus)
एलिफेंट ट्रंक स्नेक भी एक अनोखा सांप है जिसका शरीर ढीली और झुर्रियों वाली त्वचा से ढका होता है। ये देखने में किसी हाथी की सूंड जैसा लगता है इसलिए इसे एलिफेंट ट्रंक स्नेक कहा जाता है। यह सांप दक्षिण एशिया में नदियों और झीलों में मिलता है।
5. Brahminy Blind Snake (Indotyphlops braminus)
ब्राह्मणी ब्लाइंड स्नेक यह दुनिया का सबसे छोटा सांप है, जो अक्सर केचुए जैसा लगता है जिसे लोग अनदेखा कर देते हैं। बता दें कि यह सांप भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में मिलता है।
6. Emerald Tree Boa
एमराल्ड ट्री बोआ एक ऐसा सांप है जिसकी चमकदार हरी त्वचा और सफेद धारियां इसे जंगलों की एक शानदार जीवित कलाकृति बनाती हैं। ये अमेज़न वर्षावनों में मिलता है।
7. Sunbeam Snake (Xenopeltis unicolor)
सनबीम सांप जब रोशनी में आता है तो इसकी त्वचा इंद्रधनुषी रंगों में चमकती है। यह सांप बहुत ही अनोखा होता है जैसे कोई प्रिज़्म हो। बता दें कि यह सांप दक्षिण-पूर्व एशिया में मिलता है।
8. Madagascar Leaf-Nosed Snake (Langaha madagascariensis)
मेडागास्कर लीफ-नोस्ड सांप बहुत ही अनोखा होता है जिसका पत्ते जैसा नाक का हिस्सा इसे पेड़ों में पूरी तरह छिपने में मदद करता है। ये सांप मेडागास्कर में मिलता है।
9. Tentacled Snake (Erpeton tentaculatum)
टेंटेकल्ड स्नेक की नाक पर दो 'टेंटेकल्स' होते हैं जो पानी में हलचल को पकड़ने के लिए सेंसर की तरह काम करते हैं। ये सांप थाईलैंड और वियतनाम में मिलता है।

10. Dragon Snake (Xenodermus javanicus)
ड्रैगन स्नेक की पीठ पर ड्रैगन जैसी स्केल लाइनिंग होती है, जो इसे बेहद रहस्यमय और दुर्लभ बनाती है। ये सांप इंडोनेशिया में मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
