Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Water Day 2025 Wishes: जल है तो कल है.... इन कीमती विचारों को शेयर कर लोगों को समझाएं पानी की महत्ता
World Water Day 2025 Wishes : जल ही जीवन है, यह बात हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या हम वास्तव में इसे बचाने के लिए कदम उठा रहे हैं? विश्व जल दिवस 2025 हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 2025 की थीम "ग्लेशियर संरक्षण" है, जो ग्लेशियरों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता को उजागर करती है, क्योंकि वे पृथ्वी को ठंडा रखते हैं और दुनिया के मीठे पानी का महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
विश्व जल दिवस पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को जल के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर प्रेरणादायक कोट्स साझा कर न केवल इस दिन को खास बनाएं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और दूसरों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करें।

विश्व जल दिवस का महत्व
विश्व जल दिवस का महत्व लोगों के बीच इस वजह से बढ़ जाता है, क्योंकि 2 अरब से अधिक लोग सुरक्षित पेयजल से वंचित हैं। गंदे पानी और खराब स्वच्छता के कारण हर दो मिनट में एक बच्चे की मौत होती है। इस दिन जल संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जल संकट को देखते हुए, लोगों को जल की उपयोगिता के प्रति जिम्मेदार बनाते हुए यह जागरूकता भरे संदेश भेजकर यह दिन मनाना चाहिए।
World Water Day Quotes in Hindi
1. जल को व्यर्थ बहाना ही आपके बुरे भविष्य का आधार बनता है, जो आपके सपनों का भी विध्वंश कर सकता है। विश्व जल दिवस 2025
2. जल ही मानव शरीर का भी आधार होता है, जल चाहे शरीर के भीतर हो या शरीर से बाहर मानव का कल्याण ही करता है। विश्व जल दिवस 2025
3. धरती की शान है पानी, हर जीव की जान है पानी, आओ इसे बचाएं, ताकि जीवन मुस्कुराए। विश्व जल दिवस 2025
4. हजारों लोग बिना प्यार के रह सकते हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति बिना पानी के नहीं रह सकता। - डब्ल्यू.एच. ऑडेन
5. पानी नहीं, तो जीवन नहीं। नीला नहीं, हरा नहीं.' - सिल्विया ए. अर्ल
World Water Day Slogans in Hindi
1. जल बचाएं, जीवन बचाएं!
2. पानी की हर बूंद अनमोल है, इसे व्यर्थ न करें। आइए, इस विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प लें।
3. पानी की कद्र करें, आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दें।
4. जल ही नहीं रहेगा, तो जीवन भी संभव नहीं रहेगा। इसे बचाना हमारी ज़िम्मेदारी
5. जल की हर एक बूंद संजीवनी के समान है। इसे बचाएं, इसे सहेजें और अपने जीवन को समृद्ध बनाएं।
6. जल बचाना है, कल बचाना है।
7. पानी का सम्मान करें, यह जीवन का आधार है।
अगर हम आज पानी बचाएंगे, तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियाँ हमें धन्यवाद देंगी।
World Water Day Wishes in Hindi
1. जल बिन सब सून!
यदि जल नहीं होगा, तो जीवन भी नहीं होगा। विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की ओर कदम बढ़ाएं।
Happy World Water Day 2025
2. जल स्वच्छ तो हम स्वच्छ
जल बिन होंगे काल के गाल।
बढ़ेगी गर्मी और अब
जल बिन नित फैल रहा अकाल।
Happy World Water Day 2025
3. जल जीवन के लिए सोना है,
जल ही जीवन का आधार है,
पानी बचाएं, भविष्य बचाएं,
जल बचाइये, जीवन सवारिए,
पानी की रक्षा, देश की सुरक्षा।
Happy World Water Day 2025
4. जल को तुम दुर्लभ जीव बनाकर,
इसका प्रजनन नहीं करवा सकते
बस एक है बस एक मार्ग इसे सरंक्षित कर ,
खुद को दुर्लभ होने से बचा सकेगा,
अन्यथा जब न बचेगा धरा पे एक भी बूंद जल
सृष्टि पूरी की पूरी समा जाएगी, काल के गाल में,
नही देखेगा दूर तक कोई,
अभी समय है, चेत जा, बन जा जल मितव्ययी,
खूब नहाया, खूब बहाया, वैसे भी देर बहुत भयी।
Happy World Water Day 2025
5. जल है जीवन की धारा, हमें मिलकर है इसे बचाना
बिन जल धरती बेजान, यह बात है सबको समझाना।
विश्व जल दिवस



Click it and Unblock the Notifications
