Latest Updates
-
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
World Water Day 2026: जल हमारे जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है, यह बात सभी जानते हैं। पृथ्वी का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका है, लेकिन इसमें से ज्यादातर पानी खारा है और पीने योग्य नहीं है। बहुत कम हिस्सा ही ऐसा है, जिस पर पूरी दुनिया की जरूरतें निर्भर करती हैं। ऐसे में, पानी के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ पानी की जरूरत और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को बचाया जा सके। तो आइए, जानते हैं विश्व जल दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में विस्तार से -

विश्व जल दिवस का इतिहास (World Water Day History In Hindi)
विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत 1992 में हुई, जब ब्राजील में आयोजित पर्यावरण और विकास सम्मेलन में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पारित कर हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाने की घोषणा की। इसके बाद पहली बार 1993 में यह दिवस मनाया गया। आगे चलकर साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र ने स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता को हर व्यक्ति का बुनियादी अधिकार भी घोषित किया, जिससे इस दिवस का महत्व और बढ़ गया।
विश्व जल दिवस का महत्व (World Water Day Significance In Hindi)
पानी के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है, इसलिए इसका महत्व हर किसी के लिए बहुत बड़ा है। दुनिया के कई हिस्सों में आज भी पानी की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। बढ़ती आबादी और औद्योगिक विकास के कारण पानी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जल संकट गहराता जा रहा है, अक्सर लोग अनजाने में पानी की बर्बादी कर देते हैं, जिसका असर भविष्य में सभी को झेलना पड़ सकता है। यही वजह है कि विश्व जल दिवस के जरिए लोगों को पानी की अहमियत समझाने और इसे बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विश्व जल दिवस 2026 की थीम (World Water Day 2026 Theme In Hindi)
विश्व जल दिवस 2026 की थीम "Water and Gender" रखी गई है। इस थीम के जरिए यह बताया जा रहा है कि पानी से जुड़ी समस्याओं का असर हर किसी पर एक जैसा नहीं पड़ता, बल्कि महिलाओं और लड़कियों को अक्सर ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस साल का फोकस इस बात पर है कि जल संसाधनों के प्रबंधन और फैसलों में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यह भी संदेश दिया जा रहा है कि जब तक सभी को समान रूप से पानी तक पहुंच नहीं मिलेगी, तब तक जल संकट का समाधान पूरी तरह संभव नहीं है।
विश्व जल दिवस 2026 कोट्स (World Water Day 2026 Quotes In Hindi)
विश्व जल दिवस के मौके पर पानी के महत्व को समझाने के लिए कई बड़े नेताओं और संगठनों ने अहम संदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पानी हमारे जीवन और भविष्य की नींव है, इसलिए इसकी हर बूंद को बचाना बेहद जरूरी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि पानी की समस्या पूरी दुनिया को प्रभावित करती है, लेकिन इसका असर हर किसी पर एक जैसा नहीं पड़ता। इसी दिशा में UN-Water ने भी जोर दिया है कि जहां पानी का सही उपयोग होता है, वहां समानता और विकास दोनों को बढ़ावा मिलता है। संयुक्त राष्ट्र ने यह भी साफ किया है कि स्वच्छ पानी और स्वच्छता हर व्यक्ति का बुनियादी अधिकार है। ऐसे में "जल है तो कल है" जैसे संदेश हमें यह याद दिलाते हैं कि अगर आज से पानी बचाने की आदत नहीं अपनाई, तो आने वाले समय में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











