Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
किंग कोबरा से भी खतरनाक हैं ये 5 सबसे जहरीले जीव, एक झटके में इंसान को सुला सकते हैं मौत की नींद
5 most venomous animals on Earth: दुनिया भर में कई तरह के भिन्न जीव-जंतु नजर आते हैं। जिसमें से कुछ बेहद खूबसूरत है, तो कुछ काफी जहरीले। कुछ जीव तो इतने जहरीले है कि अगर आपको छूकर भी निकल जाए तो आप पलभर में दम तोड़ दें। इनके जहर का कोई एंटीडॉट नहीं है।
जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खतरनाक होने के साथ ही बेहद जहरीले हैं। आइए आपको दुनिया के सबसे ज्यादा 5 जहरीले जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मार्बल्ड कोन स्नेल
घोंघे जिन्हें हम स्नैल के नाम से भी जानते हैं वो आम तौर पर जहरीले नहीं होते लेकिन मार्बल्ड कोन स्नेल नामक समुद्री जीव बेहद जहरीला होता है। ये अगर किसी को काट ले तो पहले सामने वाला अंधा हो जाता है फिर उसकी सांसे ऊपर-नीचे हो जाती है। फिर लकवा पड़ता है और अंत में मौत हो जाती है। इसके जहर का कोई एंटीडॉट नहीं है।
बॉक्स जेलीफिश
इस समुद्री जीव को दुनिया के सबसे जहरीले जीव में गिना जाता है। ये जेलीफिश प्रशांत और हिंद महासागर में पाई जाती है। इसका डंक बेहद घातक होता है। जो सीधे इंसान के दिल पर असर करता है। इंसान के दिल की धड़कन रुक जाती है और उसकी मौत हो जाती है। अभी तक हजारों लोगों की मौत इस जेलीफिश के डंक से हो गई है।
ब्ल्यू रिंग ऑक्टोपस
यह ऑक्टोपस का आकार गोल्फ के बॉल जितना होता है। ये आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया के समुद्रों में पाया जाता है। इसके जहर की वजह से इंसान को लकवा मार जाता है और साथ ही आंख की रेटिना डैमेज हो जाती है।
इंडियन रेड स्कोर्पियन
दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू है 'इंडियन रेड स्कॉर्पियन' है, ये आमतौर पर भारत समेत दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाता है। इस बिच्छू के बारे में कहा जाता है कि अगर ये किसी इंसान को काट ले तो 72 घंटे में उसकी मौत हो जाती है।
फनल वेब स्पाइडर
ये स्पाइडर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इस वजह से इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है। इसका जहर सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक होता है। माना जाता है कि ये मकड़ी अगर किसी को काट ले तो 15 मिनट से लेकर 3 दिन के अंदर उसकी मौत हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
