Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
दुनिया के सबसे महंगे बिस्किट जिनकी हुई लाखों में नीलामी, टाइटेनिक से है कनेक्शन
हम सभी को चाय के साथ बिस्किट खाना खूब पसंद हैं। लेकिन आप से कोई पूछे कि आपने कितने महंगे बिस्किट खाएं है तो आप ज्यादा से 100 या 200 रुपए के बिस्किट के ब्रांड का नाम बता सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा आप एक या दो हजार रूपए तक के महंगे बिस्किट का नाम बता देंगे।
लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे बिस्किट के बारे में बताने वाले हैं। जिसकी कीमत 5 या 10 हजार रूपए नहीं है बल्कि लाखों में है। जी हां, इसकी कीमत जान आप चौंक जाएंगे और साथ ही साथ ही इतने रूपयों में आप एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं। हम आपको बिस्किट के साथ इसके महंगे होने की वजह भी बताएंगे।

सोने-चांदी से नहीं बने है ये बिस्किट
अब आप सोच रहे होंगे कि शायद यह बिस्किट सोने के होंगे इसी वजह से इसकी इतनी महंगी कीमत है। तो आपको बता दें कि यह रेग्युलर बिस्किट की तरह ही है, जिन्हें आटे, पानी और चीनी के घोल से बनाया गया था। 10 सेमी की आकार वाले ये बिस्किट बहुत ही सामान्य है, जैसे आम बिस्किट होते हैं। जो चीज़ इस इन बिस्किट को खास बनाती है, वह है टाइटैनिक से इसका कनेक्शन।
टाइटैनिक से है कनेक्शन
ये बिस्किट का पैकेट उस सर्वाइवल किट में था जो टाइटैनिक के लाइफ बोट में रखा था। दरअसल 1912 में टाइटैनिक के डूबने के बाद उससे जुड़ी हर चीज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई। लोग इस त्रासदी से जुड़ी हर चीज को एक याद के तौर पर रखना चाहते हैं। आपको बता दें, ये बिस्किट जेम्स फेनविक नाम के शख्स के पास था। दरअसल, जिस वक्त टाइटैनिक डूबा उस वक्त फेनविक का जहाज भी समुद्र में था। जब टाइटैनिक के डूबने की खबर इनके जहाज को मिली तो, इस जहाज को टाइटैनिक के राहत बचाव कार्य में लगा दिया गया।
फेनविक को ये बिस्किट वहीं मिला। उन्होंने इसे एक याद के तौर पर रख लिया। जब कई सालों बाद इस बिस्किट की नीलामी हुई तो इसकी कीमत लाखों रुपये लगी। यूके में 1999 में जब इस बिस्किट को नीलामी के लिए रखा गया तो यह तकरीबन 23 हजार पाउंड में बिका। इसे ग्रीस के एक खरीदार ने खरीदा था। आज के हिसाब से इसकी कीमत तकरीबन 24 लाख 35 हजार रूपए होती।



Click it and Unblock the Notifications