Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
WPL Auction 2024: भारत की ऑलराउंडर काशवी गौतम बनी सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी, जानें कौन हैं?
WPL 2024 के ऑक्शन टेबल पर जब काश्वी गौतम का नाम सामने आया तो बोली लगाने वालों में होड़ मच गई। पंजाब की सिर्फ 20 साल की खिलाड़ी की बेस प्राइस सिर्फ 10 लाख थी, लेकिन गुजरात जायंट्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये यानी 20 गुना कीमत देकर टीम में शामिल किया। जब बोली लगनी शुरू हुई तो हर कोई हैरान था।
आइए जानते हैं कि कौन हैं काश्वी गौतम जिसे अपनी टीम में लेने के लिए फ्रेंचाइजी बारिश की तरह पैसा बहाने को तैयार हो गए और गुजरात जायंट्स ने 20 गुना दाम देकर WPL की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया।

इन कारनामों की वजह से बनी महंगी खिलाड़ी
फरवरी 2020 में काशवी गौतम पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने 2020 में आंध्र प्रदेश के कडपा में बीसीसीआई महिला अंडर-19 एक दिवसीय टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सभी 10 विकेट लिए। इसका मतलब यह भी था कि वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं। गौतम 2020 में महिला टी20 चैलेंज में ट्रेलब्लेजर्स का भी हिस्सा थी।
इन टीम ने लगाई थी बोली
गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने काशवी गौतम के लिए बोली लगाई इसके बार रेस में यूपी वॉरियर्स भी शामिल हो गई। आखिरी में इस युवा खिलाड़ी को गुजरात जायंट्स ने दो करोड़ में खरीदा।
सबसे महंगी खिलाड़ी
काशवी ने अब तक 24 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं। उन्हें पिछले दो साल में काफी शानदार प्रदर्शन किया और वह हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा ने भी महंगी खिलाड़ी बिकी हैं। काशवी ने इस मौके बाद कहा कि उन्हें काफी खुशी है और उन्होंने गुजरात जायंट्स को भी धन्यवाद दिया।
गली क्रिकेट से की शुरुआत
दो बहनों में बड़ी दाएं हाथ की पेसर गौतम ने अपनी चाची सुनीता शर्मा के कहने पर क्रिकेट खेलना शुरू किया और 6 साल की गौतम सेक्टर 37 में पड़ोस के लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेलती थी।



Click it and Unblock the Notifications
