Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Year Ender 2023: इस साल इन मंदिरों में रही भक्तों भीड़, केदारनाथ-बद्रीनाथ में टूटे दर्शन के रिकॉर्ड
Most Visited Temple In year 2023 : हिंदू धर्म में ऐसे कई मंदिर हैं, जिनकी यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यही वजह है हर साल इन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है।
आपको बता दें कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, और वैष्णोदेवी जैसे जग विख्यात मंदिरों में इस साल पिछले वर्षों की तुलना में भारी संख्यां में भक्तों की भीड़ जमा हुई। तो आइए जानते हैं साल 2023 किन मंदिरों में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ पहुंची।

केदारनाथ
उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंग में से एक माना जाता है। यहां हर साल भोले के भक्तों की भारी भीड़ नजर आती है। हिमालय के ओट में स्थित यह मंदिर आधे साल तक बंद रहता है। इस साल इस मंदिर में कपाट बंद होने तक 19 लाख 61 हजार से ज्यादा भक्तों ने केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी कि जबकि 2022 में करीब 16 लाख दर्शनार्थी यहां पहुंचे थे।

वैष्णो देवी
वैष्णो देवी मंदिर की गिनती सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में होती है। इस मंदिर तक पहुंचने की चढ़ाई मुश्किल होने के बाद भी हर साल लाखों में भक्त यहां अपना मत्था टेकने आते हैं। माता के मंदिर तक पहुंचने वाला कटरा का रास्ता भी काफी मनमोहक है। वर्ष पर्यंत इस मंदिर में श्रृद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। बर्फबारी के समय में भी भक्त यहां हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। इस साल अब तक करीब 90 लाख श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। जबकि 2022 में 91,24,970 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए थे।

बद्रीनाथ धाम
इस साल बद्रीनाथ के दर्शन 27 अप्रैल से शुरु हुए थे और समापन 15 नवंबर 2023 को हुआ था। इस साल बद्रीनाथ में करीब 18 लाख 34 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए थे।
अमरनाथ यात्रा
इस साल अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू हुई थी और 31 अगस्त 2023 को समाप्त हुई थी। अमरनाथ की यात्रा काफी मुश्किल मानी जाती है लेकिन इसके बावजूद भोले के भक्त हर साल पूरी भक्ति और जोश के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। 2023 में करीब 4 लाख 40 हजार भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे थे।

जगन्नाथ मंदिर
उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा जग प्रसिद्ध है। रथ यात्रा के दौरान देश विदेश से लाखाों लोग इस मंदिर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आते हैं। इस साल 2023 में 10 लाख से अधिक भक्तों ने रथारूढ़ चतुर्धा विग्रहों के दर्शन के लिए पहुंचे।

तिरुपति बालाजी
दुनिया के सबसे धनी और पवित्र मंदिरों में से एक माने जाने वाले इस मंदिर में लोग बड़ी सभाओं में प्रार्थना करने और आशीर्वाद मांगने आते हैं। रिपोटर्स की मानें तो हर दिन लगभग यहां 50,000-100, 000 तीर्थयात्री यहां रोजाना दर्शन करने पहुंचते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
