Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
प्यार...धोखा और खूनी अंजाम : 5 दिल दहला देने वाली हत्याएं, जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया
जैसे-जैसे साल 2023 हमसे अलविदा लेते हुए नए साल की तरफ बढ़ रहा है। वैसे वैसे इस पूरे साल की अच्छी-बुरी घटनाएं एक-एक करके हमें इस पूरे साल की काहानी बयां कर रही हैं। जहां यह साल कई ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बना तो वहीं इस साल कुछ ऐसी घटनाएं भी घटित हुई जिससे पूरे देशवासियों का दिल दहल गया।
इन दुखद घटनाओं ने न केवल लोगों की जान ली बल्कि मानव स्वभाव के काले पहलुओं को भी उजागर किया। इस साल इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें प्यार के नाम पर धोखा फिर जान से हाथ धोना पड़ा।

श्रद्धा वालकर हत्याकांड
18 मई 2022 को श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला ने उसकी निसृंश तरीके से हत्या कर दी थी। उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। इस घटना ने पूरे देश को सन्न कर दिया था। 27 साल की श्रद्धा महाराष्ट्र की रहने वाली थी। वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में काफी समय से लिव-इन में रह रही थी। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।

सरस्वती वैद्य हत्याकांड
मुंबई के मीरा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में 56 साल के प्रेमी ने अपनी 32 साल की प्रेमिका की निसृंश तरीके से हत्या कर दी। इस वारदात को चार जून को अंजाम दिया गया। मगर दो दिन बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। सरस्वती के प्रेमी मनोज ने उसकी हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसे कूकर में उबालकर बाहर फेंकता था।

निक्की यादव हत्याकांड
10 फरवरी को निक्की यादव की उसके ही ब्वॉयफ्रेंड साहिल ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। दरअसल, निक्की और साहिल लिव-इन में रहते थे। साहिल के घर वाले निक्की को पसंद नहीं करते थे और साहिल पर दूसरी जगह शादी करने का दबाव बना रहे थे। साहिल की 10 फरवरी को ही शादी होने वाली थी। इस बात का जब निक्की को पता चला तो इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। बहस के बीच साहिल ने गुस्से में आकर निक्की की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साहिल ने निक्की के शव को घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया और फिर घर जाकर दूसरी शादी कर ली।

असम की महिला ने पति और सास की हत्या की
असम की राजधानी गुवाहाटी में बंदना कलिता नामक एक महिला ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और संपत्ति के लालच में की वजह से अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति और सास की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया और बाद में शरीर के अंगों के टुकड़ों को लेकर वे मेघालय में चेरापूंजी के पास डावकी क्षेत्र में गहरी खाई में फेंक दिया। 19 फरवरी को मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

नालासोपारा हत्याकांड
महाराष्ट्र का मेघा थोरवी हत्याकांड भी लिव इन रिलेशनशिप का था। जहां 11 फरवरी 2023 को महाराष्ट्र के नालासोपारा में मेघा थोरवी के बॉयफ्रेंड हार्दिक शाह ने उसकी हत्या कर उसके शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया था। हत्या से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद हार्दिक ने इस वारदात को अंजाम दिया।



Click it and Unblock the Notifications
