Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Year Ender 2024: इस साल इन सुपरहिट गानों ने मचाया तहलका, पार्टी से लेकर शादी तक में छाए रहे
Most Viral Songs Of The Year : हर साल कई नए गाने रिलीज होते हैं जो लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। 2024 में भी कुछ जबरदस्त गाने रिलीज हुए, जिन्होंने रातों-रात सुपर डुपर हिट होने के बाद लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली।
सोशल मीडिया के रील्स हो या फिर संगीत फंक्शन, इन गानों ने खूब तहलका मचाया और लोग इस पर खूब थिरकते हुए नजर आएं। आइए देखते है इस साल वो कौनसे 5 गाने थे जो प्लेलिस्ट में टॉप पर रहें।

'आज की रात'
बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता, और इसका गाना 'आज की रात' 2024 का एक जबरदस्त हिट साबित हुआ। इस गाने में तमन्ना भाटिया ने अपनी शानदार डांस मूव्स से सबको दीवाना बना दिया। मधुबंती बागची, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर की आवाज़ ने गाने को और भी खास बना दिया। 'आज की रात' ने गाने के वीडियो पर अब तक 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए, जो इसकी लोकप्रियता का बखूबी उदाहरण है।
आई नई
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' का गाना 'आई नई' 2024 के टॉप सॉन्ग्स में शामिल है। इस गाने में उनकी शानदार केमिस्ट्री और डांस ने धूम मचाई है। गाने के म्यूजिक और लिरिक्स भी बेहद मजेदार हैं। पवन सिंह, सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर की आवाज़ ने इसे और भी खास बना दिया। 'आई नई' के वीडियो पर 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
'तौबा तौबा'
तौबा तौबा' विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' का गाने 'तौबा तौबा' ने इस साल लोगों का दिल जीत लिया है। म्यूजिक और लिरिक्स के साथ-साथ विक्की के डांस मूव्स की वजह से भी ये गाना लोगों के बीच छाया रहा। इस गाने को करण औजला ने कंपोज करने के साथ-साथ गाया भी है। गाने के वीडियो पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
'आंख'
सान्या मल्होत्रा और सुनिधि चौहान का गाना 'आंख' दिसंबर 2024 में रिलीज हुआ और आते ही लोगों के दिलों में छा गया। इस गाने पर लोग सोशल मीडिया पर रील्स बना रहे हैं, और इसकी धुन हर किसी की जुबान पर है। गाने में सान्या और सुनिधि के डांस मूव्स ने खासा ध्यान खींचा है। गाने को सुनिधि चौहान, रुशा और ब्लिजा ने गाया है, और इसके वीडियो पर अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का टाइटल सॉन्ग 2024 में बेहद पॉपुलर हुआ। इस गाने को राघव, तनिष्क बागची और असीस कौर ने गाया है, और गाने का वीडियो अब तक 42 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस गाने पर ढेरों रील्स वीडियो भी बनाए हैं।



Click it and Unblock the Notifications