Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Year Ender 2024: चीन टपाक डम डम से लेकर बदो बदी तक, इस साल खूब वायरल हुए ये मीम्स
Most viral memes this year : साल 2024 में सोशल मीडिया मीम्स का जबरदस्त जलवा रहा। यूजर्स ने फोन स्क्रॉल करते हुए खूब हंसी-मजाक किया। साल की शुरुआत 'बदो बदी' से हुई, जिसने रिश्तों की जटिलताओं पर मीम्स बनाए। फिर 'अहा टमाटर' जैसे मीम्स ने सबको रसोई से जोड़ते हुए खूब गुदगुदाया।
इसके अलावा, 'क्या करूं मैं मर जाऊं?' और 'डीलिट मीम्स' पर लोगों ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए वीडियो बनाए। 'कश्मीरी आलू' से लेकर 'आईफोन क्रश' तक, हर मीम ने इंटरनेट पर धूम मचाई। 2024 के ये मीम्स न सिर्फ मजेदार थे बल्कि हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के हिस्से भी बने।

बदो-बदी
साल 2024 में 'हाए, ओए होए बदो-बदी' गाना सोशल मीडिया पर छाया रहा। इस गाने पर बने मजेदार रील्स ने यूजर्स को खूब एंटरटेन किया। गाने में नजर आए चाहत फतेह अली खान, 59 वर्षीय पाकिस्तानी सिंगर हैं, जिन्होंने अपनी अनोखी स्टाइल और आवाज से इसे ट्रेंड बना दिया। यह गाना सालभर चर्चा में रहा।
दो मछली पानी में गई छपाक
2024 की एक वायरल रील में दोस्तों का ग्रुप 'दो मछली पानी में गई छपाक' गेम खेलते दिखा। इस मजेदार रील ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए। लोगों ने इस पर कई मीम्स बनाए, जिससे यह साल की सबसे चर्चित और एंटरटेनिंग वीडियोज में से एक बन गई।
अह टमाटर बड़े मजेदार
साल 2024 में छोटे बच्चों का फेवरेट गाना 'अह टमाटर बड़े मजेदार' हर जगह ट्रेंड करता दिखा। इस मजेदार गाने ने बच्चों से लेकर बड़ों तक को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर इस गाने पर बनी रील्स और वीडियोज ने खूब धूम मचाई। खास बात यह रही कि क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने के लिए महिला टीचर्स ने इस गाने को ट्रेनिंग टूल के तौर पर इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। इस गाने ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि शिक्षा में भी नई क्रिएटिविटी जोड़ी।
चीन टपाक डम डम
2024 में चीन टपाक डम डम मीम टॉप 10 रील्स में शामिल रहा। छोटा भीम शो की इस क्लिप को लोगों ने रचनात्मक तरीके से एडिट कर मीम्स बनाए, जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर और पसंद किए गए।
विषकिट वाले बाबा अनिरुद्धाचार्य
साल 2024 में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य खूब सुर्खियों में रहे। उनके पत्नियों को पति का सम्मान करने की सलाह देने वाले उपदेशों ने सोशल मीडिया पर अलग ही ट्रेंड बनाया। इस पर रील्स और मीम्स बनाकर लोगों ने व्यंग्यपूर्ण अंदाज में मनोरंजन किया, जिससे यह विषय चर्चा का केंद्र बन गया। एक बार उन्होंने बिस्किट की तुलना विष किट कहकर कर दी थी। उस पर भी खूब मीम्स बनें।
कॉर्न पकाने का वीडियो
कॉर्न पकाने का पेशेंस वीडियो 2024 में वायरल हुआ, जिसमें एक मक्के के दाने को पूरी शिद्दत और धैर्य के साथ पकते हुए दिखाया गया। इस अनोखे वीडियो ने 12 करोड़ व्यूज हासिल किए। लोगों ने इस पर मजेदार मीम्स बनाकर इसकी धीमी प्रक्रिया पर व्यंग्य किया, जिससे यह साल का एक चर्चित कंटेंट बन गया।



Click it and Unblock the Notifications
