Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Year Ender 2024: रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन चमके ये 5 लोग, पूरे साल रही इनकी चर्चा
Top 5 Viral People Of 2024 : इस साल कुछ सितारों के लिए बेहद लकी साबित हुआ। इस साल नेशनल क्रश के रूप में कुछ नाम सुर्खियों में रहे, जबकि कुछ को ड्रामा क्वीन का खिताब मिला। चाहे पब्लिसिटी हो, सकारात्मक या नकारात्मक, ये सितारे हमेशा लाइमलाइट में रहे। कुछ ने अपनी शानदार परफॉरमेंस से स्टारडम हासिल किया, वहीं कुछ पब्लिसिटी स्टंट की वजह से बड़े शो का हिस्सा बने।
इन स्टार्स ने सोशल मीडिया पर छाया रखा, उनके हर कदम पर मीडिया की नजरें रही। साल 2024 में इन सितारों के नाम लगातार चर्चा में रहे, और उनकी पॉपुलैरिटी ने उन्हें टॉप ट्रेंडिंग सेलेब्रिटीज में शामिल किया। आइए जानते हैं इन 5 स्टार्स के बारे में जिन्होंने इस साल चर्चा में रहे।

नैंसी त्यागी
उत्तर प्रदेश के बागपत के छोटे से गांव से आई फैशन इन्फ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में एंट्री लेकर तहलका मचाया। इस कंटेंट क्रिएटर ने खुद के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनकर रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नैंसी की पॉपुलैरिटी रातों-रात बढ़ी, और अब वह कई बॉलीवुड सेलेब्स के कपड़े डिजाइन करके न केवल मोटी कमाई कर रही हैं, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में वाहवाही भी लूट रही हैं। उनके इस सफर ने उन्हें एक स्टार बना दिया है, और वह फैशन की दुनिया में तेजी से ऊंचाई हासिल कर रही हैं।
मेधा शंकर
मेधा शंकर कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, लेकिन 2024 में वह नेशनल क्रश बनकर सुर्खियों में छाईं। उनकी सिम्पलिसिटी और नटखट अंदाज की चर्चा पूरे साल रही। खासतौर पर जब उनकी फिल्म '12वीं फेल' रिलीज हुई, तो वह हर लड़के की ड्रीम गर्ल बन गईं। फिल्म में उनके अभिनय ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई, और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता बेतहाशा बढ़ी। मेधा शंकर ने अपने सरल और आकर्षक व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता, जिससे उनका करियर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा और वह इस साल के सबसे चर्चित चेहरे में से एक बन गईं।
ताहा शाह
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में जहां सभी एक्ट्रेसेस ने अपने ग्लैमर से लोगों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं एक मेल एक्टर ने अपनी अभिनय से भी खूब वाहवाही बटोरी। ताहा शाह, जिन्होंने इस सीरीज में 'नवाब ताजदार बलोच' का किरदार निभाया, ने अपनी दिलकश अदाओं और बेहतरीन अभिनय से कई लड़कियों का दिल जीत लिया। 2024 उनके लिए शानदार साबित हुआ, क्योंकि इस साल उन्होंने न केवल पहचान बनाई, बल्कि दर्शकों का अपार प्यार भी हासिल किया।
चन्द्रिका गेरा दीक्षित
'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चन्द्रिका गेरा दीक्षित ने इंटरनेट पर अपनी वायरल वीडियोज से जबरदस्त पहचान बनाई। उनकी पॉपुलैरिटी ने उन्हें सीधे 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में एंट्री दिलवाई। चन्द्रिका का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है, और बिग बॉस के घर में भी उन्होंने खूब बवाल मचाया। बाहर जितनी कंट्रोवर्सी में वह रही थीं, उतना ही शो के अंदर भी उनका अंदाज देखने को मिला, जिससे वह लगातार चर्चा में बनी रहीं। उनकी शरारतें और अदाओं ने उन्हें दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
डॉली चायवाला
जब बिल गेट्स इंडिया आए, तो उनके साथ चाय बेचने वाला मामूली शख्स सुनील पाटिल उर्फ 'डॉली चायवाला' इंटरनेट पर वायरल हो गया। अपनी अलग अंदाज में चाय बेचने के लिए प्रसिद्ध डॉली चायवाला और बिल गेट्स का चाय पीते हुए वीडियो सामने आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो के बाद डॉली चायवाला को अपार पॉपुलैरिटी मिली और उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस जैसे शो से भी ऑफर मिले। उनका नाम अब एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
