Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Year ender 2024: रतन टाटा से लेकर शारदा सिन्हा तक, इस साल इन मशहूर हस्तियों ने दुनिया का कहा अलविदा
Famous Personalities Who Died In 2024 : साल 2024 अब खत्म होने वाला है और सभी नए साल का स्वागत करने की तैयारी में हैं। यह साल किसी के लिए अच्छा रहा, तो किसी के लिए काफी मुश्किल भरा। इस साल ने कई मशहूर हस्तियों ने दुनिया से विदा ले ली, इनमें बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा और उद्योगपति रतन टाटा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन हस्तियों ने अपने क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दिया और अपनी छाप छोड़ी।
अब जब 2024 खत्म हो रहा है, तो हम उन मशहूर हस्तियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल दुनिया को अलविदा कह गए और उनकी यादें हमारे बीच सदैव रहेगी।

रतन टाटा
भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Naval Tata) का 9 अक्टूबर 2024 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को 30 सालों तक लीड किया और टाटा संस के चेयरमैन रहे। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने कई महत्वपूर्ण सफलता हासिल की और वैश्विक पहचान बनाई। इसके अलावा, वह रतन टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों को आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी।
बाबा सिद्दीकी
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया । इस घटना के बाद मुंबई में भय और दहशत का माहौल देखा गया।
सीताराम येचुरी
सीपीएम के महासचिव और लेफ्ट फ्रंट के प्रमुख नेता सीताराम येचुरी का 12 सितंबर को निधन हो गया। वह लंबे समय से एम्स में भर्ती थे और सांसों के संक्रमण से जूझ रहे थे। 19 अगस्त को निमोनिया के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस संबंधी बीमारी के कारण उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका, और उन्होंने अंतिम सांस ली। येचुरी के निधन के बाद उनकी फैमिली की ओर से उनकी बॉडी एम्स को डोनेट कर दी गई।
शारदा सिन्हा
बिहार की स्वर कोकिला और प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का 2024 में निधन हो गया। वह मल्टीपल मायलोमा नामक दुर्लभ ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। शारदा सिन्हा ने 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा का योगदान भारतीय लोक संगीत में अद्वितीय था। उन्होंने कई पुरस्कार जीते और अपनी गायकी से लाखों दिलों में जगह बनाई। शारदा सिन्हा का सबसे प्रसिद्ध योगदान फिल्म "हम आपके हैं कौन" के गीत "बाबुल" में उनकी आवाज थी, जो आज भी संगीत प्रेमियों के बीच याद किया जाता है।
अतुल परचुरे
एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके लिवर में 5 सेंटीमीटर का ट्यूमर था, लेकिन इलाज के दौरान गलती से यह उनके अग्न्याशय तक फैल गया, जिससे वह चल भी नहीं पा रहे थे। डॉक्टर बदलकर इलाज शुरू करने के बावजूद, कैंसर से जूझते हुए अतुल परचुरे 2024 में हमसे अलविदा ले गए।
पंकज उधास
दिग्गज गजल गायक पंकज उधास ने 26 फरवरी 2024 को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। पंकज उधास की गज़लों ने हमेशा श्रोताओं के दिलों में एक खास स्थान बना रखा था। पंकज उधास को पैंक्रियाज का कैंसर था। उन्हें मौत से चार महीने पहले ही इसके बारे में पता चला था।
सुहानी भटनागर
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर ने भी इस साल 19 साल की उम्र में 17 फरवरी 2024 को दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी के पिता ने बताया कि था एक्ट्रेस को डर्मेटोमायोसाइटिस (dermatomyositis) नाम की दुर्लभ बीमारी हुई है। इस बीमारी का इलाज सिर्फ स्टेरॉयड है। जिस वजह से उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो गई थी।
ऋतुराज सिंह
टीवी और फिल्म अभिनेता ऋतुराज सिंह का 19 फरवरी 2024 को 59 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी और कई प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए। आखिरी बार वो लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा में यशपाल का अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे।
रामोजी राव
दिग्गज फिल्म निर्माता, फिल्म वितरक, मीडिया दिग्गज और व्यवसायी चेरुकुरी रामोजी राव का 08 जून 2024 को हैदराबाद में 87 वर्ष की आयु में आयु संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। रामोजी राव ने भारतीय फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनका नाम टेलीविजन, सिनेमा और मीडिया क्षेत्र में हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा।
रोहित बल
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63 वर्ष की उम्र में 2 नवंबर को निधन हो गया। वह दिल से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे। 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। 13 अक्टूबर को दिल्ली के इंपीरियल होटल में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में उन्होंने अपने कलेक्शन 'कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स' पेश किया, जो उनका आखिरी शो था। अपने 30 साल के करियर में रोहित बल ने बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों के लिए शानदार कपड़े डिजाइन किए।



Click it and Unblock the Notifications
