Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
Year Ender 2025: साल 2025 में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया? यहां देखें लिस्ट
Google Search 2025: साल 2025 खत्म होने को है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस साल लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया। दरअसल गूगल ने एक Year in Search 2025 रिपोर्ट साझा की है और बताया है कि इस साल लोगों ने अलग-अलग कैटेगरी में किन चीजों को सबसे ज्यादा बार क्या सर्च किया है और किन चीजों को जानने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2025 में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं विस्तार से -

एआई
गूगल ट्रेंड के अनुसार, साल 2025 में सबसे ज्यादा एआई को सर्च किया है। इस साल लोगों ने गूगल gemini को सबसे ज्यादा बार सर्च किया है और इसका उपयोग भी काफी अधिक किया है।
भारत में क्या ट्रेंड रहा
साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा लोगों ने गूगल पर आईपीएल को सर्च किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर गूगल gemini और तीसरे नंबर पर एशिया कप को सर्च किया है। टॉप दस खोजों में से चार क्रिकेट से जुड़ी थीं, जिसमें लोगों ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), एशिया कप, ICC चैंपियंस ट्रॉफी और महिला विश्व कप को सबसे ज्यादा सर्च किया। यह ट्रेंड दिखाता है कि भारत में लोगों के अंदर क्रिकेट को लेकर कितना बड़ा क्रेज है। इसके अलावा, प्रो कबड्डी लीग पांचवे स्थान पर रही, जिससे पता चलता है कि क्रिकेट के अलावा लोग इस खेल को पसंद कर रहे थे।
वर्ल्ड वाइड ट्रेंड
जिस तरह भारत में एआई gemini को सर्च किया गया है। उसी तरह वर्ल्डवाइड ट्रेंड में भी एआई सबसे आगे रहा है। इसके बाद वर्ल्डवाइड ट्रेंड में इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का मैच सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। यह ट्रेंड दिखाता है कि न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में क्रिकेट देखने वालों की दिलचस्पी इस खेल में सबसे ज्यादा है।
एआई प्लेटफॉर्म और टूल्स
साल 2025 में एआई कैटेगरी में लोगों ने सबसे ज्यादा Google Gemini को सर्च किया। इसके बाद Gemini AI Photo, Grok, Deepseek और Perplexity जैसे AI प्लेटफॉर्म और टूल्स को भी लोगों ने काफी सर्च किया।
सबसे ज्यादा सर्च की गई फ़िल्में और टीवी शो
साल 2025 में सबसे अधिक सर्च की गई फिल्मों में सैयारा, कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1, कूली, वॉर 2 और सनम तेरी कसम जैसे मूवीज का नाम शामिल है। वहीं, टीवी शो की बात करें तो स्क्विड गेम, पंचायत, बिग बॉस, द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड और पाताल लोक सबसे लोकप्रिय रहे।
गेमिंग को सबसे ज्यादा सर्च
इस साल दुनिया भर में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा गेमिंग से जुड़े सवालों को सर्च किया है। इस साल गेमिंग में लोगों ने Arc Raiders को खोजा। इसके अलावा, Battlefield 6, Strands, Split Fiction और Clair Obscur Expedition 33 को भी सर्च किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications











