Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Google Search 2023: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गए कियारा आडवाणी, शुभमन गिल, ये देखिएं पूरी लिस्ट
Most searched people on google 2023 : साल 2023 खत्म होने वाला है। गूगल ने सोमवार को इस साल भारत में गूगल सर्च पर लोगों द्वारा सबसे अधिक सर्च किए गए 10 लोगों की लिस्ट शेयर की है। जिसमें सबसे ज्यादा सर्च किए लोगों में कियारा आडवाणी और शुभमन गिल इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
इस साल की शुरुआत में कियारा आडवाणी जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस वजह से वे काफी सुर्खियों में छाई रही। कियारा के अलावा उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई हैं। दोनों की शादी से जुड़ी हर डिटेल्स जानने में लोगों ने खूब दिलचस्पी दिखाई।

तो वहीं पहली बार क्रिकेट वर्ल्डकप खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और न्यूजीलैंड के युवा दिग्गज आलराउंडर रचिन रवींद्र को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट-
यह क्रिकेटर रहे टॉप सर्च में
गूगल के मुताबिक क्रिकेट वर्ल्ड कप और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैचों के बारे में क्वारीज इस साल ऑल-टाइम हाई लेवल पर रहीं। शुभमन गिल और रचिन रवींद्र लोकल और ग्लोबल लेवल पर टॉप ट्रेंडिंग क्रिकेटरों के रूप में उभरे। इनके अलावा वर्ल्डकप में बेहतरीन गेंदबाज के वजह से मोहम्मद शमी को खूब सर्च किया गया है। वहीं ग्लेन मैक्सवेल , सूर्यकुमार यादव और ट्रैविस हेड टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की सूची में शामिल हैं।
एल्विश यादव भी रहे चर्चा में
फेमस यूट्यूबर और बिगबॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई हैं। बिगबॉस OTT 2 के विनर बनने और रेव पार्टी और ड्रग्स केस में फंसने की वजह से भी चर्चा में रहे।
2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोग
कियारा आडवाणी
शुभमन गिल
रचिन रवीन्द्र
मोहम्मद शमी
एल्विश यादव
सिद्धार्थ मल्होत्रा
ग्लेन मैक्सवेल
डेविड बेकहम
सूर्यकुमार यादव
ट्रैविस हेड



Click it and Unblock the Notifications