Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Viral Video: दान या दहेज? मशहूर यूट्यूबर ने शादी में लिया 71 लाख कैश और 21 तोला सोना, वीडियो देख भड़के लोग
Arun Panwar Dowry Video: भारत में यूट्यूबर्स को सबसे मोटी कमाई करने वाले लोगों में गिना जाता है। यूट्यूबर्स न सिर्फ अपनी विडीयोज से करोड़ों रुपए कमाते हैं, बल्कि एडवरटाइजिंग के लिए लाखों करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। फ़िलहाल, इन दिनों सोशल मीडिया पर हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर अरुण पंवार काफी चर्चा में हैं, और वजह है उनकी शादी। दरअसल, उनकी शादी से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसके बाद वह दहेज विवाद में घिर गए हैं और जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला -

दहेज में लिया 71 लाख कैश और 21 तोला सोना
अरुण पंवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि उन्हें शादी में 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना मिला है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह लेन-देन दहेज नहीं बल्कि दान है। लेकिन वीडियो वायरल होते ही दहेज प्रथा का विरोध करने वाले लोग एक्टिव हो गए और इसका विरोध करने लगे। साथ ही, कई लोग यह सवाल भी कर रहे हैं कि क्या दहेज को दान कह देने से वह दहेज नहीं रह जाता है? कुछ लोगों द्वारा तंज कसा जा रहा है कि इतना फेमस यूट्यूबर होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी शादी में दहेज लिया है।
क्या कहता है दहेज प्रथा कानून?
दहेज प्रथा कानून 1961 के मुताबिक भारत में दहेज लेना न केवल गैर कानूनी अपराध है। लेकिन अगर ऐसे में कोई व्यक्ति दहेज लेते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके ऊपर कानून कार्रवाई भी की जा सकती हैं। लेकिन भारत में अब इसे बतौर गिफ्ट व दान के नाम पर धड़ल्ले से लिया जा रहा है। ऐसे में, दहेज को गिफ्ट व दान के नाम पर लेना न केवल भारत के कानून का सीधे तौर पर मजाक बल्कि यह गैर कानून अपराध भी है।
कितनी है अरुण पंवार की कमाई?
हरियाणा के रहने वाले अरुण पंवार ऑटोमोबाइल को लेकर वीडियो बनाते हैं। वे नई गाड़ियों के रिव्यू से लेकर माइलेज, फीचर्स आदि के बारे में पूरा डिटेल के साथ जानकारी देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरुण पंवार की कमाई 20 से 30 लाख रुपए महीना है। आपको बता दें कि यूट्यूब पर उनके 24 लाख सब्सक्राइबर हैं। ऐसे में, अब लोगों द्वारा यह तंज कसा जा रहा है कि जब वह करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं, तो दहेज लेने की क्या जरूरत थी।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
जब से अरुण पंवार को वीडियो में 71 लाख रुपए नगद कैश और 21 तोला सोना लेते देखा गया है, तब से ही का यूजर्स उनसे बहुत ज्यादा नाराज हैं। कई यूजर्स का तो कहना है कि वह वीडियो में साफ दहेज लेते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसे गिफ्ट या दान करार दिया गया है। वहीं, कई यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं की करोड़ों रुपए कमाने के बावजूद भी साल 2026 में कोई दहेज कैसे ले सकता है? एक यूजर ने लिखा, "यह बीमारी 2026 में भी एलीट क्लास में चल रही है। यह निचली क्लास को इंस्पायर करता है और उन्हें लगता है कि वे भी इसके लायक हैं। मैंने कभी कोई प्रोटेस्ट नहीं देखा क्योंकि यह बीमारी उनके अंदर गहराई तक बैठी हुई है और यही वजह होगी कि वे अब शादी नहीं करेंगे।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "अगर यह वीडियो बाहर आ गया है, तो दूल्हे और उसके परिवार को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?" वहीं, एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, "दुख की बात यह है कि उसकी पत्नी एक काबिल सर्जन है। अगर उसके जैसे पढ़े-लिखे लोग ऐसी घटिया हरकतों को बढ़ावा देते हैं, तो और कुछ कहने को नहीं है। मुझे उम्मीद है कि वह बाद में और गिफ्ट्स के लिए उसे टॉर्चर नहीं करेगा।"



Click it and Unblock the Notifications
