Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया, जिनका YouTube चैनल हुआ हैक, जानें कितनी हैं नेटवर्थ
youtuber Ranveer Allahbadia net worth: रणवीर अल्लाहबादिया एक प्रसिद्ध यूट्यूबर, उद्यमी और कंटेंट क्रिएटर हैं। जिन्हें BeerBiceps के नाम से भी जाना जाता है, वह यूट्यूब की दुनिया का एक पॉपुलर नाम हैं। उन्होंने अपने YouTube चैनल के जरिए फिटनेस, मोटिवेशन और कई सेलेब के इंटरव्यू के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा, उनका पॉडकास्ट The Ranveer Show भारत के सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट में से एक है।
हाल ही में, रणवीर के YouTube चैनल पर साइबर अटैक कर उसे हैकर्स ने हैक कर लिया, जिसके बाद उनके चैनल का नाम बदलकर हैकर्स ने 'टेस्ला' रख दिया है। इसके अलावा, रणवीर अल्लाहबादिया का पर्सनल यूट्यूब चैनल भी हैक करके इसका नाम @Tesla.event.trump_2024 रखा दिया है।

उनके कई वीडियो डिलीट कर दिए गए। यूट्यबर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे YouTube की सहायता से अपने चैनल और कंटेंट को फिर से रिस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं
कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया?
रणवीर अल्लाहबादिया का असली नाम रणवीर अरोड़ा अल्लाहबादिया है। इनका जन्म 2 जून 1993 को मुंबई में हुआ था। रणवीर अल्लाहबादिया ने धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की हैं। रणवीर के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 2015 में द्वारकादास जीवनलाल संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्यूनिकेशन में बी.टेक किया है। रणवीर अल्लाहबादिया के माता-पिता और बहन तीनों ही डॉक्टर हैं।
यूट्यूबर ने 22 साल की उम्र में ही यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया था। उनके 7 यूट्यूब चैनल हैं और सभी को मिलाकर उनके 12 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
इतनी हैं नेटवर्थ
रणवीर अल्लाहबादिया भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स में से एक हैं, और उनकी लगभग ₹60 करोड़ नेटवर्थ हैं। इसके अलावा, वे Monk Entertainment नामक कंपनी के कॉ-फाउंडर भी हैं, जो इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और टैलेंट मैनेजमेंट सर्विस देती हैं। अपने काम की वजह से रणवीर को 2022 में Forbes 30 Under 30 Asia की सूची में भी स्थान मिल चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
