Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Old is Gold: 58 में जेंग का पेरिस ओलिंपिक में डेब्यू, रिटायरमेंट की उम्र में ये एथलीट मनवा रहे हैं अपना लोहा
Oldest Athletes in Olympics 2024 : उम्र क्या है महज एक आंकड़ा.. अगर किसी सपने को पूरा करने का जुनून सवार हो तो उम्र कभी आपके आड़े नहीं आती। यह सच साबित कर दिखाया है चीन की 58 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जेंग झीइंग ने, जिन्होंने इन दिनों चल रहे पेरिस ओलिंपिक में अपना डेब्यू किया। जेंग झीइंग ने टेबल टेनिस खेलने की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। 11 साल की उम्र में उन्हें बीजिंग में जूनियर एथलीट टीम के लिए चुना गया था।
1983 तक जेंग चीन की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम का हिस्सा बनीं और उन्होंने ओलिंपिक में खेलने का सपना देखा। लेकिन फिर कुछ कारणों से उन्हें टीम छोड़नी पड़ी। वह चीन छोड़कर चिली में बस गईं और 1989 में वह चिली के स्कूली बच्चों को टेबल टेनिस सिखाने लगीं।

कोरोना में भी करती रहती थी प्रैक्टिस
1989 में, एक चीनी कोच ने उन्हें चिली में स्कूली बच्चों को कोचिंग देने की नौकरी की पेशकश की। जेंग झीइंग ने चिली में बसने का फैसला किया और बाद में चीनी वस्तुओं के आयात व्यवसाय में शामिल हो गई टेनिस से रिटायरमेंट के 38 साल बाद उन्होंने फिर वापसी की। जब पूरी दुनिया पर कोरोना का हमला हुआ तो जेंग झीइंग ने घर में ही टेबल टेनिस खेलकर अपने पैशन को कायम रखा।
बेटे की खातिर की वापसी
2002 में, जेंग ने अपने बेटे की वीडियो गेम की आदत को हटाने में मदद करने के लिए फिर से टेबल टेनिस खेलना शुरू किया और फिर कई स्थानीय टूर्नामेंट में भाग लिया और 2023 तक वह चिली की टॉप महिला खिलाड़ी बन गईं। इस साल उन्होंने चिली की तरफ से पेरिस ओलिंपिक, 2024 में अपना डेब्यू किया। हालांकि वह जीत नहीं पाईं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी आकर ओलंपिक खेलना भी एक बडी मिसाल से कम नहीं हैं।

जुआन एंटोनियो, उम्र 65 साल
जुआन एंटोनियो जिमेनेज़ कोबो (जन्म 11 मई 1959) एक स्पेनिश घुड़सवार और ओलंपिक पदक विजेता हैं। उनका जन्म कास्त्रो डेल रियो में हुआ था उन्होंने घुड़सवारी ड्रेसेज स्पर्धाओं में दो बार , 2000 में सिडनी में और 2004 में एथेंस में भाग लिया है हालाँकि उनके पास कोई व्यक्तिगत पदक नहीं है, लेकिन उन्होंने एथेंस में टीम ड्रेसेज स्पर्धा में स्पेन को रजत जीतने में मदद की।

नी जिया लियान, उम्र 61 साल
इसी तरह पेरिस ओलंपिक में लक्जमबर्ग की 61 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी नी जिया लियान अपना छठा ओलंपिक खेल रही हैं। चीन में पैदा हुई नी ने टेबल टेनिस के अपने पहले दौर में तुर्किए की अपने से लगभग आधी उम्र की 31 साल की सिबल को 49 मिनट में 4-2 से हरा दिया। नी 1983 में चीन की ओर से खेलते हुए विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। 52 साल से खेल रही नी ने 40 साल तक टॉप स्तर पर टेबल टेनिस खेला है। इस बार जब नी पेरिस में मैच खेलने उतरीं तो वहां मौजूद सभी दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

मारियो डेसलॉरियर्स, उम्र 59 साल
घुड़सवारी स्पर्धा में कनाडा का प्रतिनिधित्व करने वाले मारियो डेसलॉरियर्स पेरिस 2024 ओलंपिक में भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज एथलीट हैं। डेसलॉरिर्स (Deslauriers) साल ने 1984 और 1988 के ओलंपिक खेलों में भी हिस्सा लिया था, लेकिन 33 साल के लंबे अंतराल के बाद हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में वापसी की थी। गौरतलब है कि मारियो ने 1984 में मात्र 19 साल की उम्र में अपने ओलंपिक पदार्पण किया था। अब पेरिस 2024 में 59 साल की उम्र के साथ वह हिस्सा ले रहे है।

मैरी जन्ना, उम्र 69 साल
69 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई घुड़सवारी एथलीट मैरी जन्ना पेरिस जाने वाली सबसे उम्रदराज एथलीट होंगी। वह अपने 70वें जन्मदिन से चार महीने दूर हैं। हालांकि वो पेरिस में प्रतिस्पर्धा में एपी एथलीट यानी गैर-प्रतिस्पर्धी एथलीट हैं और वो स्टैंडबाय पर हैं।



Click it and Unblock the Notifications
