Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Zero Shadow Day 2024 Timing: आज बैंगलोर में परछाई छोड़ देगी लोगों का साथ, जानें कितने बजे होगी ये अनोखी घटना
Zero Shadow Day 2024: खगोलीय घटनाएं हमेशा से ही आम लोगों के लिए दिलचस्पी की वजह रही है। देश के दक्षिण भारत राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु आज एक अनोखे खगोलीय घटना का गवाह बनने वाला है।
आपने लोगों को ये कहते तो सुना होगा कि एक परछाई ही है जो हमेशा इंसान का साथ देती है। मगर आज जो खगोलीय घटना होने वाली है वो इन लाइनों को भी कुछ देर के लिए झुठला देंगी। आज बैंगलोर में 'Zero Shadow Day' की खगोलीय घटना होने वाली है। आइये इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।

कब और कहां होगी जीरो शैडो डे 2024 की घटना? (Zero Shadow Day 2024 in Bangaluru Date and Timings)
बेंगलुरु में जीरो शैडो डे की घटना 24 अप्रैल 2024 यानी आज दोपहर में होगी। यह घटना भारतीय समय के अनुसार 12:17 बजे से 12:23 बजे के बीच घटित होने की उम्मीद है। 6 से 8 मिनट तक चलने वाली घटना के दौरान परछाई गायब हो जाएगी।
जीरो शैडो डे क्या होता है? (Zero Shadow Day Kya Hota Hai)
एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) के अनुसार, जीरो शैडो डे उस दिन को कहते है जिस दिन सूर्य आपके सिर के बिल्कुल ऊपर होगा लेकिन उसकी वजह से आपकी छाया नहीं आएगी। ऐसी स्थिति में सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि चीजों की भी परछाई नहीं बनती है। जानकारी के अनुसार, वास्तविक घटना केवल एक सेकंड के एक अंश तक रहती है, लेकिन इसका असर करीब डेढ़ मिनट तक रहता है।

इन शहरों में भी होगी जीरो शैडो डे की घटना (Zero Shadow Day 2024 in Other Cities Date and Timings)
कन्याकुमारी: 10 अप्रैल और 1 सितंबर (स्थानीय दोपहर: 12:21, 12:22)
बेंगलुरु: 24 अप्रैल और 18 अगस्त (स्थानीय दोपहर: 12:17, 12:25)
हैदराबाद: 9 मई और 5 अगस्त (स्थानीय दोपहर: 12:12, 12:19)
मुंबई: 15 मई और 27 जून (स्थानीय दोपहर: 12:34, 12:45)
भोपाल: 13 जून और 28 जून (स्थानीय दोपहर: 12:20, 12:23)
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
